Advertisment

Pahalgam Terror Attack: घटना को लेकर किसानों में आक्रोश, पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग

पहलगाम आतंकी हमले पर किसानों ने भी रोष जताया। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने परी चौक पर आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च आयोजित किया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

author-image
Dhiraj Dhillon
पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में किसान संगठन सड़क पर उतकर दिखाया आक्रोश
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 

Advertisment
ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोश। बुधवार को लोगों ने जगह- जगह विरोध प्रदर्शन किए और मामले में सरकार से सख्त एक्शन लेने की भी मांग की। नोएडा- ग्रेटर नोएडा में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए। इसी क्रम में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विकास प्रधान के नेतृत्व में परी चौक पर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च निकाला। 

पहलगाम घटना से मानवता शर्मसार

किसान- मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि पहलगाम की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। घटना में शामिल सभी आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर नजीर पेश की जानी चाहिए, ताकि देश के दुश्मनों को सबक मिल सके। संगठन घटना की घोर निंदा करता है। 
Advertisment

पाकिस्तान को सबक सिखाए सरकार

इस संबंध में सगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि भारत सरकार को दहशतगर्दों के खिलाफ शख्त एक्शन लेना होगा पाकिस्तान को सबक सिखाना होगा तब जाकर ऐसी घटनाएँ रुकेंगी। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, चारों तरफ गुस्सा है। सभी लोग सरकार की कार्रवाई की तरफ देख रहे हैं। संगठन दुख की घड़ी मे आतंकवादी घटना में अपनों को खोने वालों के साथ है और श्रद्धांजलि अर्पित करता है। संगठन सरकार से जल्द से जल्द आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग करता है। 

इन लोंगों की रही मौजूदगी

Advertisment
इस मौके पर डा. विकास प्रधान, ब्रजेश भाटी, संजय कसाना, लोकेश भाटी,  कृष्ण नागर, आलोक नागर,  एडवोकेट अर्चना सिंह, विनोद मलिक, सरोज भाटी, राजकुमार रूपबास, शुभम चेची, अशोक भाटी, आशु अट्टा, मनीष नागर, निक्की भाटी, कपिल कसाना, हरेंद्र नागर, जगत बीडीसी, अनुज नागर, कन्नू जाट, भारत नागर, विनोद कसाना, जय चेची, नरेंद्र भाटी, हरेंद्र तोगड़, रवि नागर और शिवम चेची समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Advertisment
Advertisment