Advertisment

Noida में पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी, आतंकवादी विरोधी मोर्चा ने फूंका पुतला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आतंकवादी विरोधी मोर्चा, उत्तर प्रदेश इकाई ने नोएडा में पाकिस्तान के पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

author-image
Ranjana Sharma
Noida
नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आतंकवादी विरोधी मोर्चा, उत्तर प्रदेश इकाई ने नोएडा में पाकिस्तान के पुतले का दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पंडित और संयोजक गुलशन शर्मा ने किया। नोएडा स्थित कार्यालय के पास भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और पुतला फूंका गया।
Advertisment

कश्‍मीर में पाक‍िस्‍तान को शांत‍ि रास नहीं आई

राजेंद्र पंडित ने कहा क‍ि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास और शांति लौट रही थी, जो पाकिस्तान को रास नहीं आई। इसलिए आतंक के आका निर्दोष पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। यह हमला भारत की तरक्की रोकने की एक साजिश है। वहीं उत्तर प्रदेश संयोजक गुलशन शर्मा ने कहा क‍ि भारत सरकार को इस हमले का कड़ा जवाब देना चाहिए। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए।

यह रहे मौजूद

Advertisment
इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें एड. ध्रुव शर्मा, हिमांशु शर्मा, आशीष शर्मा, एडवोकेट रजत शर्मा (नगर अध्यक्ष नोएडा), कपिल सिंह, जिला अध्यक्ष हरवीर यादव, राजन, सलीम रामगढ़, कालू शर्मा, सजील खान समेत अन्य लोग शामिल थे।
Advertisment
Advertisment