Advertisment

Noida: रोड चौड़ाई के लिए FOB होगा शिफ्ट, 5 लाख वाहन चालकों को फायदा

नोएडा सेक्टर-95 में दलित प्रेरणा स्थल के सामने सड़क चौड़ीकरण के चलते फुट ओवर ब्रिज (FOB) को शिफ्ट किया जा सकता है। एक्सप्रेस वे चौड़ी होने से ट्रैफिक बॉटलनेक की आशंका जताई जा रही है।

author-image
Pratiksha Parashar
noida authority
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन डेस्कसेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थलन के सामने सड़क चौड़ी करने के साथ यहां बने फुट ओवर ब्रिज (FOB) को भी शिफ्ट किया जा सकता है। इसे थोड़ा आगे-पीछे या इसकी सीढ़ियों की चौड़ाई को कम किया जा सकता है। दरअसल, दिल्ली की ओर नोएडा/ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर महामाया फ्लाइओवर से डीएनडी लूप तक की रोड को 5.5 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इसकी चौड़ाई बढ़ने के साथ एफओबी के साथ एक बॉटलनेक बन जाएगा। यानी पीछे जाम फ्री होगा, लेकिन यहां ट्रैफिक फिर फंसेगा। 

एफओबी को शिफ्ट किया जाएगा

इसलिए यहां बने एफओबी को आगे पीछे शिफ्ट किया जा सकता है। जिसे बीओटी बेस पर दोबारा भी बनाया जा सकता है। कंपनी विज्ञापन राइट्स पर अपनी लागत निकाल सकता है। इसके लिए सात से आठ पेड़ों को भी शिफ्ट किया जाएगा। बता दे  सेक्टर-95 में 600 मीटर लंबाई में बनी हुई 1 मीटर रोड साइड पटरी और 1.4 मीटर चौड़ा छोटा फुटपाथ जैसा व रेलिंग के अलावा 3.1 मीटर चौड़ा पेव्ड टाइल सर्फेस को हटाकर कुल 5.5 मीटर चौड़ी सर्वियस लेन बनाई जाएगी। जिससे यहां लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। 

एफओबी के पास पेड़ होंगे शिफ्ट

इस पूरे 600 मीटर के लंबाई में करीब 100 पेड़ है। जिनको विस्थापित नहीं किया जाएगा। इनके लिए सेंट्रल वर्ज बना दी जाएगी। सिर्फ उन पेड़ों को हटाया जा सकता है जोकि एफओबी के पास है। इनकी संख्या करीब 7 से 8 है। इस तरह से पूरे रोड करीब 45 मीटर चौड़ी हो जाएगी। जिससे वाहन चालकों को जाम का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए टेंडर जारी होने जा रहे है। संभवता अगले महीने में इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। 

रोजाना आते हैं 5 लाख वाहन

दिल्ली से रोजाना करीब 5 लाख वाहन आते जाते है। ये वाहन इसी मार्ग का प्रयोग करते है। एक बार सड़क चौड़ी होने से वहान चालकों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके विपरीत साइड में प्राधिकरण पहले की सड़क चौड़ी कर चुका है। Noida | noida news 

Advertisment
noida news Noida
Advertisment
Advertisment