Advertisment

Greater Noida: वेनिस मॉल के अरबपति मालिक मोंटू भसीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के ग्रांड वेनिस मॉल के अरबपति मालिक सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू भसीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोंटू भसीन पर तोड़फोड़, मारपीट, और करार के दस्तावेजों की चोरी करने का आरोप लगा है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
montu bhasin
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा, आईएएनएस।

ग्रेटर नोएडा के ग्रांड वेनिस मॉल के अरबपति मालिक सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू भसीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोंटू भसीन पर तोड़फोड़, मारपीट, और करार के दस्तावेजों की चोरी करने का आरोप लगा है। बीटा-2 थाना पुलिस ने मोंटू भसीन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह FIR डीएस ग्रुप से हुए विवाद के बाद दर्ज की गई है। 

वेनिस मॉल के मालिक पर मारपीट का आरोप

मोंटू भसीन का विवादों से पुराना नाता रहा है और वह पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इस बार पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया। इसके अलावा, मोंटू के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में दो से तीन दिन पहले मोंटू भसीन ने अपने साथियों के साथ एक जमीन पर अवैध रूप से अपना कब्जा किया और डीएस ग्रुप के लोगों को मारपीट कर वहां से भगा दिया था।

क्या है पूरा विवाद?

जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले, मोंटू भसीन और डीएस ग्रुप के बीच एक करार हुआ था, जिसके तहत डीएस ग्रुप ने ग्रांड वेनिस मॉल में करोड़ों रुपये का निवेश किया था। कुछ कार्यों की शुरुआत भी हुई थी, लेकिन हाल ही में मोंटू भसीन और डीएस ग्रुप के बीच विवाद हुआ। मोंटू पर मारपीट, तोड़फोड़, और करार के दस्तावेजों को चुराने और आग लगाने का आरोप है। इस संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

इसके अलावा, मॉल में एक दुकान को कई लोगों को बेचने का भी विवाद चल रहा है, जो लंबे समय से सुलझा नहीं सका है। मॉल प्रबंधन पर करोड़ों रुपये का बकाया भी है। इससे पहले भी मोंटू भसीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस पूरे मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है और मोंटू भसीन के साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 22 साल से बंद पड़ी कंपनी से 980 पेड़ काटने से NGT खफा, अफसरों को किया तलब

Advertisment
Advertisment