Advertisment

New Policy के तहत आएगी इंडस्ट्रियल स्कीम, 200 से 7500 वर्गमीटर तक के प्लॉट

नई पॉलिसी के तहत नोएडा प्राधिकरण पहली इंडस्ट्रियल प्लाट स्कीम लॉच करने जा रहा है। ये प्लाट एमएसएमई सेक्टर के कारोबारियों के लिए होगी। पहले फेज में करीब 17 प्लाट की स्कीम निकाली जा सकती है। ये सभी प्लाट 8 हजार वर्गमीटर से कम के है।

author-image
Mukesh Pandit
noida
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

 नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।

नई पॉलिसी के तहत नोएडा प्राधिकरण पहली इंडस्ट्रियल प्लाट स्कीम लॉच करने जा रहा है। ये प्लाट एमएसएमई सेक्टर के कारोबारियों के लिए होगी। पहले फेज में करीब 17 प्लाट की स्कीम निकाली जा सकती है। ये सभी प्लाट 8 हजार वर्गमीटर से कम के है। नई पॉलिसी के तहत इनका आवंटन ई ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। इस स्कीम से नोएडा में निवेशकों के लिए भी रास्ता खुलेगा। यहां और तेजी से विकास होगा। प्राधिकरण के पास 60 हजार वर्ग मीटर का आरक्षित लैंड बैंक है। 

यह भी पढ़ें:Yamuna Authority क्षेत्र में 14 कंपनियों में उत्पादन हुआ शुरू, 3041 संस्थानों को आवंटित हुआ है भूखंड

60 हजार वर्गमीटर तक लैंड बैंक

Advertisment

प्राधिकरण ने बताया कि सभी प्लाट को मिलाकर कुल 60 हजार वर्गमीटर तक लैंड बैंक है। जिसमें मिनिमम साइज का प्लाट 200 वर्गमीटर और मैक्सिमम करीब 7500 वर्गमीटर तक का है। ये प्लाट नोएडा के सेक्टर-7,8,10,80,62 और 164 में है। इनका आवंटन ई ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि प्लाट आवंटन के जल्द की स्कीम लांच की जाएगी। कागजी कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य सेक्टरों में भी खाली लैंड देखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें:किसानों की बड़ी जीत, 23 किसानों को मिला अतिरिक्त मुआवजा, प्रशासन ने दिया 10.35 करोड़ का चेक

रिजर्व प्राइज का 10 प्रतिशत जमा करना होगा

Advertisment

प्राधिकरण ने बताया कि आवंटन के लिए बोली लगाने से पहले प्लाटा के रिजर्व प्राइज का 10 प्रतिशत जमा करना होता है। आवंटन होने पर 30 प्रतिशत और बाकी का किस्तों में देना होता है। योजना के तहत क्या क्राइटेरिया तय किया जाएगा। ये ब्राशर सामने आने के बाद तय हो सकेगा। फिलहाल एमएसएमई से जुड़े उद्यमियों के विस्तार के लिए ये अच्छा मौका होगा। नई पॉलिसी लागू होनेके बाद नोएडा प्राधिकरण ने इंडस्ट्रिल प्लाट की पहली स्कीम लांच की है।  

Advertisment
Advertisment