Advertisment

नेताओं ने जश्न के साथ मनाया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, खूब की आतिशबाजी

भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर 45 वां पार्टी स्थापना दिवस और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का पदग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस पर परिसर भवन को भव्य रूप से सजाया गया।

author-image
Mukesh Pandit
BJP DAY NEW

भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेता।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ग्रेटर नोएडा वाईबीएन संवाददाता। 

भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर 45 वां पार्टी स्थापना दिवस और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का पदग्रहण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थापना दिवस पर परिसर भवन को भव्य रूप से सजाया गया कार्यालय पर सर्व प्रथम हवन यज्ञ पूजन के साथ शुरुआत हुई और कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी कर जश्न मनाया। 
BJP DAY02

ये नेता हुए शामिल

कार्यक्रम  में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह,  एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र सिंह भाटी, क्षेत्रीय महामंत्री  हरीश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष  अभिषेक शर्मा ने पदग्रहण किया। 

बड़े और कड़े जनहित के कार्य

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने पार्टी स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बताया कि पार्टी के 45 वर्ष बेमिसाल रहे है पार्टी की स्थापना छः अप्रैल 1980 को हुई आज भाजपा भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। संसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व के मामले के साथ प्राथमिक सदस्यता में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में  बड़े और कड़े जनहित के कार्य हो रहे है।
BJP DAY01

भाजपा का इतिहास संघर्षों से भरा रहा

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के पदग्रहण पर बधाई देते हुए कहा पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने नौजवान ऊर्जावान और सबको साथ चलने वाले को बागडोर दी है निश्चित ही संगठन और मजबूत होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया प्रेस वार्ता में कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर छः अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने भाजपा का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है। 1984 में लोकसभा में पार्टी की दो लोकसभा सीट आईं थी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कर्मठ ऊर्जावान कार्यकर्ता पार्टी का मण्डल अध्यक्षता जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष के साथ साथ  राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। 

 पार्टी स्थापना के लिए बधाई दी

Advertisment

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सभी कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को पार्टी स्थापना के लिए बधाई दी। ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा भाजपा पार्टी ही सबका विकास सबका साथ सबके विश्वास के कार्य करती है और उन्होंने ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के कार्यकाल में संगठन और मज़बूत होगा।

 इस अवसर पर मुख्यरूप से क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर  क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स ,जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य  देवा भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, गजेन्द्र मावी, जिला महामंत्री, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष अर्पित त्रिपाणी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, नगरपालिक अध्यक्ष गीता पंडित, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतेन्द्र अवाना, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, सेवानंद शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment