Advertisment

NCF के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, Noida की कानून व्यवस्था पर की चर्चा

नोएडा सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष डा. महेश अग्रवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्रा से भेंट की। इस दौरान नोएडा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
ncf
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नोएडा, वाईबीएन डेस्कनोएडा सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अध्यक्ष डा. महेश अग्रवाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने संस्था की ओर से अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर का स्वागत किया। इस दौरान नोएडा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। खास तौर पर नोएडा शहर की कानून-व्यवस्था की बेहतरी के संबंध में विस्तृत वचर्चा की गई। 

ncf

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर से भेंट

नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर (ADCP) से औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर NCF के महासचिव प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, उपाध्यक्ष मधु मेहरा, कोषाध्यक्ष राहुल मुंद्रा, सचिव अंकित अरोरा और गरिमा त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर चर्चा

एनसीएफ पदाधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर की मीटिंग के दौरान, नोएडा की कानून-व्यवस्था की बेहतरी और शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। नोएडा सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों ने शहर की सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

नोएडा सिटिजन फोरम क्या है?

Advertisment

नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) एक गैर-सरकारी संगठन है, जो नोएडा शहर के नागरिकों के हितों की रक्षा और शहर के विकास के लिए काम करता है। इसका उद्देश्य शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना और इन मुद्दों के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम करना है। फोरम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने और शहर के विकास के लिए सुझाव देने के लिए काम करता है, जिससे नोएडा शहर को एक बेहतर और रहने योग्य बनाया जा सके।  Noida | noida news 

Noida noida news
Advertisment
Advertisment