/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/05/nKygVuoqzAW61miD0KMW.jpg)
/
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
न्यू नोएडा में नोटीफिकेशन के बाद किए गए सभी निर्माण अवैध माने जाएंगे। ये नोटिफिकेशन अक्टूबर 2024 में जारी किया गया। न्यू नोएडा करीब 209 वर्ग किमी में बसाया जाएगा। इसमें 80 गांव शामिल है। इसमें 60 गांव बुलंदशहर और 20 गांव गौतमबुतद्ध नगर है। गौतमबुतद्ध नगर के जिलाधिकारी पहले से ही प्राधिकरण बोर्ड के मैंबर लेकिन जिलाधिकारी बुलंदशहर व उपाध्यक्ष बुलंदशहर एवं खुर्जा विकास प्राधिकरण को भी बोर्ड मैंबर के रुप में नामित किया जाना है।
जिसके बाद DNGIR (न्यू नोएडा) के लिए जमीन अधिग्रहण और मुआवजा दर तय की जाएगी। दरअसल नोएडा प्राधिकरण एक ऑटोनोमस बॉडी है। यहां जो भी निर्णय लिए जाते है उसे बोर्ड मैंबर के सामने प्रस्तुत कर लिया जाता है। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण डीएनजीआईआर की अधिकृत नोडल है। ऐसे में मुआवजा और अधिग्रहण से संबंधित सभी कार्य नोएडा प्राधिकरण करेगी। चूकी न्यू नोएडा के लिए अधिसूचित किए गए 60 गांव बुलंदशहर के है। इसलिए वहां के जिलाधिकारी को बोर्ड में शामिल किया जा रहा है।
greater noida | greater noida industry प्राधिकरण ने डीएनजीआईआर के लिए अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण को रोका जा रहा है। चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे है। नोटिफिकेशन की तारीख के सेटेलाइट मैप को ही आधार बनाएंगे। इस मैप पर जितना निर्माण दिखेगा उसे आबादी और बाकी को अवैध माना जाएगा। जिसे ध्वस्त किया जाएगा। किसानों से जमीन आपसी सहमति से ली जाएगी। इसके लिए रेट तय किए जा रहे है। बोर्ड में पास करके इसे लागू किया जाएगा।
चार फेज में पूरा होगा न्यू नोएडा
न्यू नोएडा 209.11 वर्ग किमी में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इस मास्टर प्लान को चार फेज में पूरा किया जाएगा। 2023-27 तक इसके 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाएगा। इसी तरह 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा। इसके बाद 2032-37 तक 5908 हेक्टेयर और अंत में 2037-41 तक 8230 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने का प्लान है।
Noida Authority | Noida airport | noida city न्यू नोएडा के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस के साथ जहां जीटी रोड अलग होती है। सबसे पहले वहां से लगे गांव की जमीन का अधिग्रहण शुरू किया जाए। इस गांव में जोखाबाद, सांवली भी आता है। इन गांवों के प्रधान से बातचीत की गई। यहां आपसी समझौते के आधार पर जमीन किसानों से खरीदी जाएगी। इसके अलावा जोखाबाद और ग्राम सांवली में ही डीएनजीआईआर (न्यू नोएडा) का आस्थाई कार्यालय बनाया जाएगा।
लैंड यूज हेक्टेयर
रेजिडेंशियल 2810.54
कमर्शियल 849.97
पीएसपी इंस्टीट्यूशनल 1739.93
फैसिलिटी / यूटिलिटी 195.97
इंडस्ट्री 8420
ग्रीन पार्क 1792.26
ग्रीन बेल्ट एंड बफर 1432.73
रिक्रेशनल 530.22
वाटर बॉडी 122.77
ट्रैफिक और ट्रांसपोटेशन 2963.61