/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/25/tXfDLDfyQc3iDzK2yogu.jpg)
नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क | जिले में 12वीं टॉप करने वाली अनुष्का IAS बनना चाहती है। इसके लिए वो काफी समय से तैयारी कर रही है। रोजाना कंरेंट अफेयर लेकर अखबार हिंदी और अंग्रेजी दोनों पढ़ती है। अनुष्का नोएडा की चेतराम कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा है। उन्होंने 500 में से 450 यानी 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने रोजाना करीब 7 से 8 घंटे की स्टडी की।
सोशल मीडिया से मिली मदद
अनुष्का ने बताया कि उन्होंने कोचिंग का सहारा नहीं लिया। सैल्फ स्टडी की। हालांकि कभी कभार समझ नहीं आने पर सोशल मीडिया यानी यू ट्यूब के जरिए भी पढ़ाई की। समस्या का हल निकलने के बाद उसे बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर अकाउंट है। उस पर दोस्तों से पढ़ाई से संबंधित बातचीत भी की। इसके अलावा टाइम वेस्ट नहीं किया।
परिवार के साथ अनुष्का
वाकिया ऐसा हुआ कि लगा कि SOCIOLOGY का पेपर टफ था। लगा थोड़ा गड़बड़ हो गया। लेकिन नंबर सही आए। हालांकि उम्मीद नहीं थी जिसे में दूसरा स्थान मिलेगा। ऐसा एक सपने जैसा है। लेकिन अभी और मुकाम हासिल करना है। यूपीएससी की तैयारी करना है।
पिता इंश्योरेंस कंपनी में पिता
पिता अजय कुमार इंश्योरेंस कंपनी में काम करते है। माता लीलू सिंह डीएलएफ मॉल में सिक्यूरिटी गार्ड है। दोनों ही काम पर बाहर रहते है। दोनों को रोल मॉडल माते हुए पढ़ाई की। दोनों ने बहुत सपोर्ट किया और आगे भी करते रहेंगे। अनुष्का ने कंप्यूटर, हिंदी, इंग्लिश, SOCIOLOGY और होम साइंस लिया था।
UP Board Result | UP Board Result 2025 | UP Board