Advertisment

Noida: होटल में गर्लफ्रेंड के साथ IT इंजीनियर ने खाया खाना, फिर कुछ हुआ ऐसा...देखने वालों की निकल गई चीखें

गौतमबुद्ध नगर जिले में एक सनसनीखेज वारदात में IT इंजीनियर ने फांसी के फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। वो यहाँ नोएडा सैक्टर-27  के एक होटल में रुक हुआ था।  मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी।

author-image
Vibhoo Mishra
Police
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गौतमबुद्ध नगर, वाईबीएन नेटवर्क। 

UP के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक सनसनीखेज वारदात में IT इंजीनियर ने फांसी के फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। वो यहाँ नोएडा सैक्टर-27  के एक होटल में रुक हुआ था।  मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक इंजीनियर होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रुका हुआ था। पुलिस ने मृतक इंजीनियर के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।

ये हुई पहचान 

पुलिस ने मृतक इंजीनियर की पहचान 38 वर्षीय उमेश के रूप में की है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि वह हाथरस का रहने वाला था और वह यहाँ नोएडा में आईटी इंजीनियर था। 

गर्लफ्रेंड से हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि उमेश एक नामी कंपनी में काम करता था। गुरुवार की रात को वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्टर 27 स्थित वेमसन होटल में ठहरा था। जहां दोनों ने एक साथ खाना खाया। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद उमेश ने होटल के कमरे में फंदे से लटककर फांसी लगा ली।

पुलिस गर्लफ्रेंड से कर रही पूछताछ

शुक्रवार सुबह पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मृतक की गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। 

नहीं मिली अभी कोई शिकायत

Advertisment

पुलिस के मुताबिक दोनों दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों स्वेच्छा से बीती रात को होटल में आकर रुके थे। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। फिलहाल उनकी तरफ से पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराते हैं तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके जांच करेगी।

Noida noida city noida news noida crime
Advertisment
Advertisment