Advertisment

Noida में पकड़ा गया 50 लाख का गांजा, थाइलैंड और शिलांग से छात्रों को हो रहा था सप्लाई

नोएडा में पुलिस ने थाइलैंड व शिलांग से ओजी गांजा मंगवाकर छात्रों को सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 5 तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से ज्यादा का गांजा बरामद।

author-image
Dhiraj Dhillon
Shakti Mohan Awasthi, DCP of Noida Central

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नोएडा, वाईबीएन डेस्क। Crime News: नोएडा पुलिस और क्राइम रेस्पांस टीम (CRT) ने एक अंतरराज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह थाइलैंड और शिलांग से मंगवाकर एनसीआर के कॉलेज व विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को ओजी गांजा और अन्य महंगे किस्म का नशा सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया है।

Advertisment

थाइलैंड से नॉर्थ ईस्ट के रास्ते आता था गांजा

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना सूरज राव थाइलैंड से ओजी गांजा मंगवाता था, जो नॉर्थ ईस्ट के रास्ते भारत लाया जाता था। इसके अलावा शिलांग और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से भी मैंगो व शिलांग गांजा मंगवाया जाता था। फिर इस गांजे को महंगे रैपर्स में पैक कर थोक व्यापारियों को बेचा जाता था। यह गिरोह खुद भी बिक्री करता था और तिगुना से चौगुना मुनाफा कमाता था।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

Advertisment
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चंदन राव (मामूरा, नोएडा), सूरज राव (अबुलमोदी, पश्चिम बंगाल), बंटी कुमार (अनूपशहर, बुलंदशहर), शमीम (तुगलकाबाद, दिल्ली) और अजीम (तिगरी, दिल्ली) शामिल हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, अभियुक्तों से पुलिस ने दो 2 किलोग्राम ओजी गांजा, आठ किलोग्राम शिलांग गांजा और 16.5 किलोग्राम मैंगो गांजा बरामद किया है।

अनपढ़ है गिरोह का सरगना, बाकी सदस्य भी अशिक्षित

गिरोह का सरगना सूरज राव पूरी तरह अनपढ़ है, जबकि बाकी चार आरोपी भी अशिक्षित हैं। केवल बंटी कुमार ही स्नातक तक पढ़ा हुआ है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ओजी गांजा की एक पुड़िया की कीमत 8 से 10 हजार रुपये तक होती है। इसकी गुणवत्ता के चलते इसकी मांग कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच सबसे अधिक है।
Advertisment
Advertisment