Advertisment

Noida Metro के समय में Holi पर बदलाव : Aqua लाइन दो बजे से और DMRC ढाई बजे से होगी संचालित

नोएडा में डीएमआरसी और एक्वा दोनों मेट्रो संचालित होती है। होली के दिन दोनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। एक्वा मेट्रो की सेवा होली के दिन दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।

author-image
YBN News
नोएडा मेट्रो

Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

नोएडा में डीएमआरसी और एक्वा दोनों मेट्रो संचालित होती है। होली के दिन दोनों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। एक्वा मेट्रो की सेवा होली के दिन दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। दोपहर दो बजे के बाद 15-15 मिनट के अंतराल में मेट्रो संचालित की जाएगी। अप और डाउन दोनों लिंक पर एक साथ दो बजे के बाद मेट्रो सर्विस मिलेगी। इसके अलावा डीएमआरसी की मेट्रो जिसमें ब्ल लाइन, मैजेंटा लाइन की सेवा दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी। संचालन ढाई बजे के बाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Noida में 4000 पुलिस कर्मी तैनात, 984 स्थानों पर होगा Holika Dahan, 10 जोन में बांटा जिला

दोनों लाइनों पर पार्किंग भी शुरू होगी दोपहर बाद

Advertisment

इसके अलावा डीएमआरसी और एक्वा दोनों लाइनों पर पार्किंग भी दोपहर बाद शुरू की जाएगी। बता दे नोएडा में एक्वा लाइन सेक्टर-51 से नोएडा डिपो तक है। ऐसे में सेक्टर-51 और नोएडा डीपो दोनों से एक-एक मेट्रो दोपहर दो बजे संचालित होगी। यात्री टिकट काउंटर या अन्य माध्यम से टोकन लेकर यात्रा कर सकते है। इसके अलावा ब्लू लाइन सेक्टर-15 से इलेक्ट्रानिक सिटी और मेजेंट लाइन बोटेनिकल गार्डन से संचालित होगी। दोनों ही लाइन के मेट्रो में रोजाना करीब एक लाख से ज्यादा मुसाफिर सफर करते है। ऐसे में होली के समय उनको इस टाइमिंग के बीच में अपने साधन से आवाजाही कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Greater Noida West में Women Icon Awards 2025 का आयोजन, महिलाओं को किया गया सम्मानित

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी रहेगी पाबंदी

Advertisment

दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों के साथ-साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी दोपहर 2:30 बजे तक सेवाएं बंद रहेंगी। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए जरूरी जानकारी है, जो हवाई अड्डे तक जाने या वहां से आने के लिए इस मेट्रो लाइन का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें- Greater Noida West में सनसनीखेज घटना : Love Marriage से नाराज पिता और भाई ने की युवती की हत्या, जानिए पूरा मामला

यात्रियों के लिए डीएमआरसी की एडवाइजरी

Advertisment

डीएमआरसी ने यात्रियों से अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाने की सलाह दी है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर आप 14 मार्च को सुबह के समय मेट्रो से सफर करने की सोच रहे हैं, तो आपको दूसरे परिवहन विकल्पों का इंतजाम पहले से कर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Greater Noida में परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

Advertisment
Advertisment