ग्रेटर नोएडा, वाईबीएन नेटवर्क।
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में 17 से 22 मार्च तक आयोजित हो जा रही छह दिवसीय द्वितीय भारतीय अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियशिप की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जिसमें पांच टेनिस कोर्ट बनकर तैयार हो गए हैं। एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। चैंपियनशिप में दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
यह भी पढ़ें- Greater Noida West में Women Icon Awards 2025 का आयोजन, महिलाओं को किया गया सम्मानित
कोर्ट पर खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में से 12 ने ग्रेटर नोएडा पहुंचकर कोर्ट पर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। विदेशी खिलाड़ियों का होली बाद यानी 15 मार्च से आना शुरू हो जाएगा। इनके ठहरने की व्यवस्था पहले से कर ली गई है। अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सावधानी बरती जा रही है। राष्ट्रपति के आने या न आने की स्थिति 15 को साफ हो जाएगी। अभी कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। खेल परिसर में सभी व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार दुरुस्त किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Greater Noida West में सनसनीखेज घटना : Love Marriage से नाराज पिता और भाई ने की युवती की हत्या, जानिए पूरा मामला
500 से 1000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
प्राधिकरण अधिकारी के मुताबिक 5 टेनिस कोर्ट बनकर तैयार हो गए हैं। यहां पहुंचे भारत के कुछ खिलाड़ियों ने अभ्यास करना शुरू कर दिया है। टेनिस कोर्ट परिसर में 500-1000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रशांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पांच टेनिस कोर्ट बनकर तैयार हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- Greater Noida में PM Ujjwala Yojana के तहत लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक
15 मार्च से आना शुरू होंगे विदेशी खिलाड़ी
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में अब तक 12 खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। इन खिलाड़ियों ने बुधवार से कोर्ट पर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से विदेशी खिलाड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। आयोजक के मुताबिक 16 तक ज्यादातर व 17 मार्च तक सभी खिलाड़ी आ जाएंगे। सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आनंद उठाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से गहन जांच पड़ताल के बाद ही खेल परिसर के अंदर जाने दिया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।
15 देशों के 150 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मेजबान भारत के अलावा कोरिया, जापान, थाईलैंड, फिलीपींस, कंबोडिया, सिंगापुर, पोलैंड, मंगोलिया, जर्मनी, ब्राजील, न्यूजीलैंड, चीन, श्रीलंका व नेपाल सहित 15 देशों के लगभग 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप में 25 देशों के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की बात की जा रही थी,लेकिन अब तक 15 देशों के खिलाड़ियों के आने की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें- Greater Noida में राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर JIMS ने लोगों को किया जागरुक