/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/01/kNSYjcdm7sZRV0VtQUHs.jpg)
उत्तर प्रदेश के नोएडा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जब महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। महिला का गर्भपात करवाने के बाद आरोपी फरार हो गया। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
नोएडा सेक्टर 71 से पकड़ाया आरोपी
आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना फेस 3 सेंट्रल नोएडा पुलिस ने वांछित आरोपी माधव उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को सेक्टर 71 के बड़े पार्क से की गई है।
सहमति के बिना कराया महिला का गर्भपात
पुलिस के अनुसार, माधव उपाध्याय पर आरोप था कि उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी सहमति के बिना उसका गर्भपात करा दिया। इस संबंध में थाना फेस 3 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें: Good News- नोएडा से जोड़ी जाएगी गाजियाबाद मेट्रो, लाखों लोगों को होगा फायदा
कंपनी में हुई थी महिला से मुलाकात
माधव उपाध्याय (36) बी 71-72, टॉप फ्लोर, राइट हैंड जीडी कॉलोनी, मयूर विहार फेस 3, पूर्वी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह जिस कंपनी में काम करता था, वहीं पर पीड़िता से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण और दुष्कर्म किया।
गर्भपात कराकर फरार हुआ आरोपी
जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने जब पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई, तब से वह फरार था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेशनल Film City
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us