Advertisment

Yamuna Expressway accident: इको कार और बस दुर्घटना में 6 की मौत, 30 से अधिक घायल

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग हादसे हुए। एक इको कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हुए। वहीं, बस पलटने से 30 से अधिक यात्री घायल हो गए।

author-image
Dhiraj Dhillon
Yamuna expressway accident
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। माइल स्टोन 140 पर इको कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे छह लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisment

नोएडा से आगरा जा रहे थे सभी यात्री

इको कार में सवार लोग नोएडा से आगरा जा रहे थे। मृतकों में धर्मवीर पुत्र जवर सिंह, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर (सभी निवासी ग्राम हलालपुर थाना बासोनी, आगरा), दलवीर उर्फ छुल्ले, पारस सिंह तोमर (पुत्रगण विश्वनाथ सिंह, ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा, मध्य प्रदेश) शामिल हैं।घायलों में सोनी (पत्नी धर्मवीर) और पायल (पुत्री धर्मवीर) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। बलदेव थाना प्रभारी रंजना सचान और सीओ संजेव कुमार राय ने बताया कि इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा: बस पलटने से 30 से अधिक घायल

Advertisment
उसी क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 131 पर दिल्ली से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही बस चालक की झपकी लगने से पलट गई। बस में करीब 60-65 यात्री सवार थे, जिनमें से 29 लोग घायल हुए हैं। तीन यात्री, अक्षय, पूजा पुत्री रामवृक्ष, मोनू रावत पुत्र मुंशी रावत और राहुल रावत पुत्र बाबूलाल, गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
accident | mathura
mathura accident
Advertisment
Advertisment