Advertisment

PALAMU:-सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत

चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव का निवासी था मृत जवान राजेंद्र ठाकुर : पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव गांव के निवासी सह सेना के जवान 32 वर्षीय राजेंद्र ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत।

author-image
Md Zeeshan Samar
accident

accident Photograph: (बाईबीएन न्यूज नेटवर्क)

YBN PALAMU:-

Advertisment

मृतक के बड़े भाई राजू ठाकुर नें बताया कि राजेंद्र ठाकुर रविवार की रात
 करीब 9.30 बजे अपने ससुराल तोलरा में आयोजित शादी समारोह में बाइक से जा रहे थे। इस दौरान 
घघुआ के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक  से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रुप से 
घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उनको मेदिनीनगर स्थित  मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा । जहां
 चिकित्सकों नें उनको मृत घोषित कर दिया। राजू ठाकुर ने बताया कि राजेंद्र ठाकुर वर्तमान में लेह लद्दाख
 में तैनात थे। 15 मार्च को छुट्टी लेकर घर आए थे और दो दिन बाद वापस जाने वाले थे। वह दो लड़की के
 पिता थे। जिनकी उम्र करीब छह वर्ष और चार वर्ष है। राजू ठाकुर ने बताया कि सेना के हेड कॉर्टर  से सूचना
 मिली कि राजेंद्र ठाकुर की अंत्येष्टि मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ होगी। इधर, अस्पताल से पोस्टमार्टम
 के उपरांत राजेंद्र ठाकुर का शव आज  घर पहुंचा। शव के  पहुंचते ही पूरा गांव गमगीन हो गया।
 जबकि स्वजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था । घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक आलोक चौरसिया,
 पूर्व जिप सदस्य विकास चौरसिया उर्फ संटू चौरसिया, मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष भीष्म चौरसिया मृतक
 के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।

 

READ THIS ALSO :-

Advertisment

https://youngbharatnews.com/palamu/a-boy-died-by-drowning-in-a-river-9007812

https://youngbharatnews.com/palamu/a-girl-child-died-in-road-accident-9030064

https://youngbharatnews.com/palamu/a-minor-student-died-after-being-hit-by-a-hiva-in-the-medininagar-sadar-police-station-area-8763038

Advertisment

 

Advertisment
Advertisment