Advertisment

PALAMU:-पांकी थाना में नाबालिग वसीम की लाठी से पिटाई

सिपाही पर एक हजार रूपया लेकर रात 10 बजे छोड़ने का आरोप YBN पलामू:- पांकी थाना में पुलिस ने एक नाबालिग लड़का वसीम अंसारी की लाठी से पिटाई की है ।

author-image
Md Zeeshan Samar
पिटाई के दूसरे दिन एसपी कार्यालय जाता वसीम अंसारी,

पिटाई के दूसरे दिन एसपी कार्यालय जाता वसीम अंसारी, Photograph: (ORIGNAL)

YBN PALAMU:-

Advertisment

साथ ही 5 घंटा थाना में बैठाकर रखने के बाद रात 10 बजे छोड़ने व एवज में नाबालिग से एक सिपाही द्वारा एक हजार रुपया वसूलने का मामला सामने आया है। पिटाई की घटना 29 अप्रैल 2025 की रात 9 बजे की है। पुलिस की पिटाई से घायल 17 वर्षीय वसीम अंसारी का इलाज स्थानीय मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में हुआ। वह पाटन थाना के किशुनपुर ओपी के कुम्हवा गांव निवासी तस्लीम अंसारी का पुत्र है। घायल वसीम ने पलामू एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मांग की है की पूरे मामले की जांच करा कर दोषी संबंधित पुलिस के विरूद्ध कारवाई की जाए। उसने पलामू एसपी के कार्यालय को सौंपे आवेदन में आप बीती सुनाई है। 25 अप्रैल 2025 को वह झारखंड एक्सप्रेस से डालटनगंज के लिए रवाना हुआ। उसे अपनी नानी के घर पांकी थाना अंतर्गत एक  गांव जाना था। ट्रेन की बोगी में अचानक उसके ननिहाल गांव के एक  परिवार एक युवक व युवती से मुलाकात हो गई। परिचित होने के कारण उन दाेनों ने बताया कि वे लोग कोर्ट मेरिज कर लिया है। वे लोग जाकर थाना में सरेंडर करेंगे। वसीम ने कहा कि ट्रेन से वह डालटनगंज स्टेशन उतर कर अपने नानी के यहां आ गया। वे दोनों लड़का-लड़की रांची चले गए। 29 अप्रैल को दोपहर में लड़की पक्ष जबरन उसे उठाकर अपने घर ले गए। एक घंटा तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद पांकी थाना पुलिस को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। पुलिस उसे पांकी थाना ले गई। पुलिस ने लड़का-लड़की से संबंधित पूछ-ताछ की। साथ ही कहा कि इस प्रेम प्रसंग में तुम्हारा हाथ है। वसीम ने कहा कि उसने पुलिस को बताया की वह दिल्ली में कूलर बनाने का काम सीख रहा है । वह नानी के घर आ रहा था तो उन दोनों से ट्रेन में मुलाकात हुई। वे दोनों रांची चले गए हैं। बावजूद पुलिस दिन के तीन बजे से रात के 9 बजे तक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही। एक सिपाही ने कहा की एक हजार रुपया दो छोड़ देंगे। उसने पुलिस को बताया कि उसकी मां मर चुकी है। वह अपनी मौसी के यहां आया है। सिपाही के काफी दबाव बनाने बाद वह अपने मामा से कहकर एक हजार रुपया मंगवाया और सिपाही को रात के करीब 9 बजे दिया। थोड़ी देर बाद वही सिपाही नशे की हालत में आया और उसे लाठी से पीटने लगा। इसमें एक बांस की लाठी में टूट गई। कई पुलिस वाले कहते रहे की सुरेंद्र बच्चा को मत मारो मार जाएगा। पिटाई के बाद रात के 10 बजे उसे घर जाने दिया गया। वसीम अंसारी ने एसपी से कहा है की यदि उसकी बात गलत साबित हुई तो वो कोई भी सजा भुगतने को तैयार है। इधर 30 अप्रैल को पांकी थाना पहुंची फरार नवविवाहित जोड़ी के कोर्ट मैरेज का प्रमाण पत्र देखकर पुलिस घर भेज दिया।

 

 

Advertisment

READ THIS ALSO :-

https://youngbharatnews.com/palamu/four-robbers-arrested-looted-material-recovered-8964187

https://youngbharatnews.com/ghaziabad/dowry-renus-sit-in-outside-her-in-laws-house-in-modinagar-dowry-hunger-broke-the-relationship-police-remained-a-mute-spectator-8974315

Advertisment

 

Advertisment
Advertisment