नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Planet parade 2025: अंतरिक्ष रहस्यों से भरा है। इसमें कई ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन्हें देखने के लिए प्रकृति और आकाशगंगा प्रेमी हमेशा उत्साहित रहते हैं। अंतरिक्ष में आज यानी रविवार को फिर ऐसी अदभुत घटना होने वाली है जिसे, देखकर आप अभिभूत हो जाएंगे। वैज्ञानिक इस घटना को प्लेनेट्स परेड का नाम दे रहे हैं। आज रात शुक्र, मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून और शनि आकाश में चमकने वाले हैं। इन सब की खास बात यह है कि ये सभी एक ही पंक्ति में नजर आने वाले हैं। ये सभी ग्रह सूर्य के एक ही तरफ आ जाएंगे और धरती के ऊपर एक expansive arc बना लेंगे। अगर आसमान साफ रहा तो इनको नग्न आंखों से भी देखा जा सकता है।
Artificial Intelligence :अब एआई बताएगा लोगों का भविष्य
क्या है प्लेनेट परेड
प्लेनेट्स परेड एक अदभुत खगोलीय घटना है। यह तब होती है जब दो या दो से अधिक ग्रह रात के आसमान में दिखाई देते हैं। इसको घटना को वैज्ञानिकों द्वारा कोई विशेष नाम नहीं दिया गया है। इसको धरती से साफ देखने के कारण प्लेनेट्स परेड कहा जाता है। इन ग्रहों में बृहस्पति सबसे ज्यादा चमकदार दिखाई देगा, उसके बाद मंगल और शुक्र दिखाई देंगे। प्लेनेट्स परेड की घटना वैसे तो आम घटना है जो हर बार अलग रूप में दिखाई देती है। लेकिन इस बार मंगल, बृहस्पति, शनि और शुक्र अधिक चमकदार दिखेंगे। जो अपने आप में बहुत ही अलौकिक है। इन चारों ग्रहों को लोग नग्न आंखों से देख सकते हैं, लेकिन यूरनस और नेप्चून को देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप की आवश्यकता होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि ये घटना भारतीय समयानुसार आज रात 11 बजे के करीब होगी।
इसे भी पढ़ें- 76th Republic Day Parade LIVE: कर्तव्य पथ से दुनिया देख रही भारत की ताकत
इटली में आयोजित किया जाएगा वेबीनार
वर्चुअल टेलीस्कोप के एस्ट्रोलोगर गियानलुका मासी इस घटना की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे, जिसमें सभी छह ग्रह मार्चिंग ऑर्डर के अनुसार सभी एक ही क्रम में दिखाई इटली में इस घटना को लोगों को दिखाने के लिए वेबीनार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें रोबोटिक तकनीक के माध्यम से इस घटना को पेश किया जाएगा। यह एक खगोलीय प्लेटफॉर्म है जिसकी स्थापना साल 2006 में की गई थी।
यह भी देखें: Mars की इस Mystery को नहीं जानते होंगे आप