/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/10/img-20250910-wa0049-2025-09-10-20-23-56.jpg)
भाजपा नेता रणधीर यादव का अपहरण कर हत्या का मुख्य आरोपी उदय यादव टोपी पहने हुवे कोर्ट में किया सरेंडर। Photograph: (वाईबीएन)
प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता। प्रयागराज में भाजपा नेता रणधीर यादव की हत्या का मुख्य आरोपी डॉ. उदय यादव ने जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बुधवार दोपहर वह वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंचा। सिर पर टोपी लगाई थी। यहां उसके वकील ने पहले से तैयारी कर रखी थी। वह भीड़ के बीच सीधे कोर्ट रूम में पहुंचा। जज ने उसे 14 दिन के लिए नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया। उदय के सरेंडर की जानकारी मिलते ही कर्नलगंज थाने की पुलिस समेत क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और उसे जेल लेकर गई। उदय ने पत्नी से अफेयर पर भाजपा नेता रणधीर की हत्या की थी। 22 दिन से पुलिस उदय तलाश में जुटी हुई थी। प्रयागराज समेत आसपास के जिलों में छापेमारी कर रही थी, लेकिन उदय हाथ नहीं आया।
अपहरण कर हुई थी हत्या
22 अगस्त को भाजपा नेता रणधीर यादव का अपहरण किया गया। 23 की शाम पांच बजे भाजपा नेता की पत्नी बबली यादव ने नवाबगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें दोस्त उदय और राम सिंह को नामजद किया गया। 24 की सुबह चित्रकूट में स्कार्पियो मिली, जिसे लाश फेंकने के बाद उसी रात हत्यारोपियों ने चित्रकूट जाकर छोड़ दी थी। 24 से 27 तक चित्रकूट में सर्च ऑपरेशन चलता रहा। 28 को पुलिस ने राम सिंह को पकड़ लिया। सनसनीखेज खुलासा हुआ कि हत्या तो उसी रात करके लाश पूरामुफ्ती में रेलवे ट्रैक पर फेंक दी गई थी। राम सिंह ने पूछताछ में उदय यादव का नाम कबूला था। एसीपी सोरांव वरुण कुमार ने बताया- उदय की रिमांड के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। हत्याकांड में कई और मददगारों के नाम सामने आए हैं। उदय से उनके बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें: पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की डूंगरपुर कांड में जमानत मंजूर
यह भी पढ़ें: कॉलेज कैंपस में 12वीं के छात्र की सहपाठियों ने की चाकू से हत्या
यह भी पढ़ें: आज से फाफामऊ पुल बंद, 15 दिन तक शहरियों की बढ़ी मुश्किलें, 32 किमी लंबा होगा सफर