/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/22/img-20250922-wa0000-2025-09-22-02-18-22.jpg)
नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों की बाइक रैली को रवाना करते कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार। Photograph: (वाईबीएन)
प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता।नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत रविवार को महिला पुलिस कर्मियों की बाइक रैली का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मंडलायुक्त ने कहा कि यह रैली कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 (22 सितंबर से 25 दिसंबर 2025) के दौरान जनपद में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से महिला सुरक्षा और जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रैली के दौरान हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी
रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने लोगों को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और शासन की विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर साझा किए। इस पहल ने महिलाओं में आत्मविश्वास और निर्भीकता की भावना को और मजबूत किया। ज्ञात हो कि मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 1647 थानों पर नव स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का बटन दबाकर उद्घाटन कर किया था। इस दौरान मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण। इन पांच प्रवाहों पर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: माघ मेले की तैयारियों का ब्लूप्रिंट तैयार, मंडलायुक्त ने साधा विभागों पर निशाना
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पुलिस दस्तावेजों से तत्काल हटे अभियुक्तों की जाति का उल्लेख
यह भी पढ़ें: जहां अंतिम घटना वहां की अदालत को घरेलू हिंसा कानून की अर्जी की सुनवाई करने का है क्षेत्राधिकार -हाईकोर्ट