Advertisment

Prayagraj News: हर पंचायत में गूंजेगा मिशन शक्ति अभियान, कानून से लेकर मार्शल आर्ट तक दी गई सीख

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रयागराज में विभिन्न स्थानों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

author-image
Abhishak Panday
IMG-20250926-WA0006

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रयागराज में विभिन्न स्थानों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। Photograph: (वाईबीएन)

प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता।नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत प्रयागराज में विभिन्न स्थानों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों, उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, अनैतिक व्यापार निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध एवं भारतीय न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही सरकारी योजनाओं – मुख्यमंत्री कन्या योजना, बाल सेवा योजना, निराश्रित विधवा पेंशन तथा हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 1076, 1930, 112 के उपयोग पर भी प्रकाश डाला गया।

दिव्यांग विद्यालय की छात्राओं को दी गई जानकारी

मेजा स्थित राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और अस्थिबाधित छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। पुलिस उपनिरीक्षक लेखपाल सिंह व महिला कर्मियों ने छात्राओं को 1090, 112, 108 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में बताया।

छात्राओं को बैंकिंग सिस्टम से कराया गया परिचय

बरौली कुर्मियान व होलागढ़ स्थित विद्यालयों की छात्राओं को बैंक विजिट कराया गया। बैंक अधिकारियों ने छात्राओं को खाता संचालन, एटीएम, चेकबुक और बैंकिंग प्रणाली के बारे में जानकारी दी।

मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम की जागरूकता पहल

थाना सराय इनायत क्षेत्र में केजीबीवी बहादुरपुर की छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीण बैंक में साइबर फ्रॉड से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता समझाई गई। इस दौरान बालिकाओं ने जागरूकता रैली भी निकाली।

Advertisment

आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि 26 सितंबर से जिले के सभी बालिका विद्यालयों में मार्शल आर्ट ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षिकाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी। इसमें पंच, किक, गिराना-उठाना, हेयरपिन, बेल्ट, दुपट्टा, मोबाइल, पेपर स्प्रे जैसे साधनों से आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाई जाएंगी।

हर पंचायत में होंगे कार्यक्रम

सीडीओ हर्षिका सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के तहत हर ग्राम पंचायत व वार्ड में बीट पुलिस अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा वकर्स सहित अन्य कर्मियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत झूंसी स्थित डॉ. प्रीति मैटरनिटी सेंटर में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता व किशोरियों हेतु एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने कहा कि नारी ही परिवार की रीढ़ है, इसलिए उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी जांच व कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

Advertisment

यह भी पढ़ें: शिया समुदाय में तीन तलाक मान्य नहीं, आपराधिक केस रद करने की याचिका पर कोर्ट ने मांगा जवाब

यह भी पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, पति की हत्या कराकर शव कुएं में फेंकवाया

यह भी पढ़ें: छात्रा के विवाद में डॉक्टर पर हुआ था हमला, तीन आरोपी दबोचे गए, हड़ताल समाप्त

Advertisment
Prayagraj News prayagraj
Advertisment
Advertisment