Advertisment

Prayagraj News: नवचयनित लेखपालों को मिला विशेष प्रशिक्षण

प्रयागराज सर्किट हाउस के सभागार में नवचयनित प्रशिक्षु लेखपालों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र, अपर मौजूद रहे।

author-image
Abhishek Panday
IMG-20250913-WA0008

सर्किट हाउस के सभागार में नवचयनित प्रशिक्षु लेखपालों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी। Photograph: (वाईबीएन)

प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता। प्रयागराज सर्किट हाउस के सभागार में नवचयनित प्रशिक्षु लेखपालों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) संजीव कुमार शाक्य एवं नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे। प्रशिक्षण में कुल 216 नवचयनित लेखपालों ने भाग लिया।

लेखपाल राजस्व विभाग की रीढ़

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण अंग हैं। भूमि पैमाइश और अंश निर्धारण जैसे संवेदनशील मामलों में उनकी दक्षता और ईमानदारी से ही जनता का विश्वास कायम रहता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षु लेखपालों से पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

IMG-20250913-WA0009
सर्किट हाउस के सभागार में नवचयनित प्रशिक्षु लेखपालों के लिए विशेष प्रशिक्षण के दौरान मौजूद नवनियुक्त लेखपाल। Photograph: (वाईबीएन)

सेवा भाव से करें कार्य

अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र ने कहा कि सरकारी सेवा को सिर्फ नौकरी न समझें, बल्कि इसे जनता की सेवा का अवसर मानें। उन्होंने प्रशिक्षु लेखपालों से भू-लेख नियमावली और राजस्व संहिता की गहन जानकारी हासिल करने पर जोर दिया। कहा कि लेखपाल प्रशासन और जनता के बीच सेतु हैं, ऐसे में पारदर्शिता और सकारात्मक कार्यशैली को अपनाना बेहद जरूरी है।

Advertisment

पारदर्शिता और निष्पक्षता पर बल

अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) संजीव कुमार शाक्य और नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने कहा कि लेखपाल सीधे जनता से जुड़े होते हैं। उनकी कार्यशैली पर शासन-प्रशासन की छवि निर्भर करती है। इसलिए समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जेंडर बदलने की कोशिश में आईएएस की तैयारी कर रहे छात्र ने काट लिया प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें:वेज डिब्बे में परोसा नॉनवेज पिज्जा, डोमिनोज आउटलेट पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा

Advertisment

यह भी पढ़ें:केवल वकील या फिर आम नागरिक, अदालत में बहस के अधिकार पर हाईकोर्ट में सुनवाई

prayagraj Prayagraj News
Advertisment
Advertisment