Advertisment

Prayagraj News: मण्डलायुक्त ने छात्राओं से कहा जमाना तभी बदलेगा जब आप बदलेंगी

प्रयागराज मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन कर उन्हें जागरुक किया।

author-image
Abhishak Panday
IMG-20250926-WA0049

प्रयागराज मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। Photograph: (वाईबीएन)

प्रयागराज, वाईबीएन संवाददाता। प्रयागराज मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन कर उन्हें जागरुक किया। इस दौरान छात्राओं को अनुचित व्यवहार से निपटने, आत्मरक्षा के उपाय, विपरीत परिस्थितियों का सामना करने तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक रानी और उनकी टीम ने छात्राओं को बेसिक ताइक्वांडो तकनीक और रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे पेन, हेयर पिन, बेल्ट, मोबाइल आदि का प्रयोग कर आत्मरक्षा करने के तरीके सिखाए। इस दौरान मण्डलायुक्त ने छात्राओं से कहा कि जमाना तभी बदलेगा, जब आप बदलेंगी। इसके लिए स्वयं को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से सक्षम बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अध्यापक, काउंसलर और अभिभावकों को भी प्रगतिशील सोच अपनानी होगी। सोशल मीडिया और ऑनलाइन अपराधों की बढ़ती चुनौतियों का जिक्र करते हुए उन्होंने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

कमिश्नर ने दिए हेल्पलाइन नंबर, योजनाओं की दी जानकारी

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति-5.0 अभियान छात्राओं को सशक्त बनाने का माध्यम है। यदि आप चाहें, तो कोई भी बड़ा पद हासिल कर सकती हैं। बस इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और कहा कि पुलिस व प्रशासन हमेशा उनके साथ है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने आत्मरक्षा प्रशिक्षकों, महिला उपनिरीक्षकों और महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसीपी सिविल लाइन कृत्रिका (आईपीएस-2022) व मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने भी छात्राओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, पाक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध जैसे प्रमुख कानूनों तथा कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 112, 181, 1930, 1076, 1098, 102, 108 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं, अध्यापकगण, अधिकारी और रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की उनकी याचिका, अमेरिका में सिखों पर दिए बयान का मामला

यह भी पढ़ें: तय समय पर होगी संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग की परीक्षा, नहीं घोषित होगा परिणाम

Advertisment

यह भी पढ़ें: नहीं हटेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के आचार्य, कोर्ट ने दिया यह आदेश

prayagraj Prayagraj News
Advertisment
Advertisment