/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/10/whatsa-am-2025-07-10-11-32-17.jpeg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
रामपुर, वाईबीएन नेटवर्क। श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ शक्तिपुरम में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूम मची हुई है। सुबह से ही कार्यक्रम कपाट खुलने के बाद शुरू हो गए हैं। देश के कई राज्यों और जिलों से साधक पहुच रहे हैं। गुरु जी डा. राधेश्याम शर्मा वासंतेय ने बताया कि पादुका पूजन का मुख्य आयोजन है इसके बाद गुरु का प्रसाद वितरण होगा।
श्री त्रिपुरेश्वरी शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। महायोगी परमहंस के अनुयाई दूर दराज से जुटते हैं। महायोगी वासंतेय कहते हैं कि यह दिव्य पर्व है। अषाढ़ मास का प्रारंभ जब होता है तो सारे आश्रमों में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए राजा गरीब अमीर सभी अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजते थे। गुरु पूर्णिमा पर दिव्य पुरुषों का पूजन आदि काल से होता चला आ रहा है। यह भारतीय संस्कृति का आधार पर्व है। गुरु के महत्व के विषय में हमारे ग्रंथों में लिखा हुआ है। संपूर्ण ब्रह्मांड में जो व्याप्त है जिसे ब्रह्म और परब्रह्म कहते हैं। उनकी अनुभूति का प्रवाह होता है। गुप्त नवरात्र के बाद यह पर्व आता है। जिसमें ऋृषि मुनियों का आह्वान किया जाता है। आचार्यों के सम्मान का यह पर्व है। गुरुओं के सम्मान का यह पर्व है। ब्रह्मांड में जितने भी धर्म है उनके प्रवर्तकों का आह्रान किया जाता है। चारों ओर सत्यं शिवम सुंदरम का आह्वान किया जाता है।
डा. वासंतेय ने बताया कि शक्तिपीठ में पादुका पूजन के बाद सभी साधक गुरु प्रसाद को अवश्य ग्रहण करें। यह पर्व गुरुओं की पूजा के साथ ही शिष्यों को पूर्ण आशीर्वाद देने का पर्व है। इस पर्व के दिन ही गुरु दीक्षा का भी ईआयोजन किया जाता है।
यह भी पढ़ेंः-
Rampur weather: रामपुर में आज बारिश की संभावना 20%, उमस भरी गर्मी बढ़ाएगी बेचैनी
रामपुर न्यूजः जिला अस्पताल में अब संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मी ड्यूटी पर आईकार्ड पहनकर आएंगे
Yamuna Expressway पर भीषण हादसे में दो की मौत, CM Yogi ने जताया दुख