Advertisment

शाहजहांपुर में जमीन विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र में जमीन विवाद में गोली चलाई गई। बदायूं के सेदापुर गांव निवासी अनिल कुमार पर उनके ननिहाल के बाहर फायरिंग कर दी गई। अनिल के कंधे में गोली लगी है।

author-image
Harsh Yadav
युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

युवक को मारी गोली, हालत गंभीर Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता ।  जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में सोमवार देर रात जमीन विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान बदायूं जिले के सेदापुर गांव निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले दो महीने से अपने ननिहाल में रह रहे थे। फायरिंग के दौरान अनिल के कंधे में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।मामला एक जमीन की बिक्री से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि अनिल के ननिहाल पक्ष ने गांव के ही एक अन्य पक्ष को जमीन बेची थी। जमीन बिक्री के बाद रुपयों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद गहराता चला गया। इसी विवाद के चलते देर रात घटना को अंजाम दिया गया।

अनिल घर के बाहर एक मंदिर के पास लेटे हुए थे, तभी आरोपितों ने छत से कई राउंड फायरिंग की। गोली लगते ही अनिल लहूलुहान हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और अनिल को तत्काल मदनापुर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में उन्हें शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर प्रयांक जैन ने स्वयं मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

घटना के बाद से आरोपी पक्ष के कुछ लोग फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें:-

Breaking News: शाहजहांपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

Advertisment

डॉक्टर बना 'नकली नोटों' का उस्ताद, लग्जरी कार में छापता था नोट– शाहजहांपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

CM सामूहिक विवाह योजना: शाहजहांपुर में 24 से 30 जून तक 5 स्थानों पर सैकड़ों जोड़े एक साथ लेंगे फेरे, और पढ़ेंगे निकाह

Shahjahanpur News : हाईवे पर अवैध वसूली करते समय शाहजहांपुर पुलिस ने दबोचे कार सवार

Advertisment
Advertisment
Advertisment