Advertisment

अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड का आयोजन, मंत्री खन्ना बोले – रानी ने रचा महिला सशक्तिकरण का स्वर्ण अध्याय

शाहजहांपुर के गांधी भवन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड की ओर से जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री सुरेश खन्ना ने रानी के योगदानों को याद किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

author-image
Ambrish Nayak
Shahjahanpur news

Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड भारत शाखा शाहजहांपुर की ओर से शुक्रवार को गांधी भवन सभागार में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रानी अहिल्याबाई थीं सशक्त नारी की प्रतीक: सुरेश खन्ना

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर केवल एक रानी नहीं थीं, बल्कि वे एक ऐसी जननेत्री थीं जिन्होंने समाज में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय लिखा, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Advertisment

सनातन संस्कृति की रक्षक थीं रानी

मंत्री खन्ना ने कहा कि अहिल्याबाई ने न केवल समाज सेवा की, बल्कि सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने देशभर में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

सरकार की योजनाओं से अवगत कराया

Advertisment

समारोह के दौरान मंत्री सुरेश खन्ना ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकारें सभी वर्गों और धर्मों के हित में कार्य कर रही हैं, खासकर महिलाओं और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए।

जनसैलाब रहा समारोह में उपस्थित

इस आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ददरौल विधायक अरविंद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण गुप्ता, वीरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं और आमजन उपस्थित रहे।

Advertisment

श्रद्धांजलि अर्पित कर लिया प्रेरणा लेने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:

42 साल बाद मिला इंसाफ: शाहजहांपुर में कोर्ट के आदेश पर पीड़ित को मिली जमीन, पुलिस ने दिलाया कब्जा

शाहजहांपुर: Medical College में Chlorine Gas Leak! | YOUNG Bharat News

बंदियों को मिलेगा मुफ्त वकील, जेल निरीक्षण में क्या हुआ खास– जानिए पूरी खबर

 

Advertisment
Advertisment