/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/27/fb_img_1756278120822-2025-08-27-14-22-51.jpg)
वाईबीएन Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। शहर रोजा थाना क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में चार साल के मासूम बेटे को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर और उसकी पत्नी शिवांगी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह मासूम का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। दंपती के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/27/2222222-2025-08-27-12-36-52.webp)
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/27/6158768775462241827-2025-08-27-12-42-00.jpg)
मासूम के मुंह से निकल रहे थे झाग
एक कमरे में सचिन और दूसरे कमरे में शिवांगी का शव फंदे से लटका मिला। मासूम बेटा बेड पर पड़ा था। उसके ऊपर कंबल पड़ा था। कंबल हटाकर देखा तो वह भी मृत मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। चीख-पुकार मचने पर कॉलोनी के लोग जुट गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार गौरव और उनकी पत्नी ने सबसे पहले अपने तीन साल के बेटे को जहर पिलाया। इसके बाद दोनों ने भी जहर खाया और पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलने पर कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर तीनों के शव बरामद किए। छानबीन की। एसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कारोबारी के फोन में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी है।
मोहनगंज में हैंडलूम शोरूम....आज गौरव के भतीजे का था नामकरण
कारोबारी सचिन ग्रोवर का मोहनगंज में पानीपत हैंडलूम नाम से शोरूम है। वह दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में अपने मकान में परिवार के साथ रहते थे। दो मंजिला मकान में वह दूसरी मंजिल पर रहते थे। इनके दो भाई रोहित और मोहित भी इसी मकान में रहते हैं।
बुधवार को उनके बड़े भाई मोहित के बेटे का नामकरण था। इसलिए सचिन की मां सीमा व भाई-भाभी जल्दी उठ गए। मां सीमा ने बताया कि सचिन सुबह आठ बजे तक नीचे नहीं आया तो उन लोगों ने आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर वह लोग ऊपर गए। कमरे का दरवाजा खोला तो स्वजन चीखने लगे।
करोड़ों के कर्ज में डूबे थे दंपती
अभी तक की जानकारी में पता चला कि गौरव पर करोड़ों रुपये का कर्ज था। सूदखोर लगातार दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। परिवार के मानसिक तनाव और कर्ज के बोझ ने उन्हें यह खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
मां को वॉट्सऐप पर भेजा 35 पेज का सुसाइड नोट
मरने से पहले कारोबारी की पत्नी ने मां को 35 पेज का सुसाइड नोट वॉट्सऐप पर भेजा। कहा- मेरी वजह से आप लोग परेशान रहते हैं। अब आप लोग आराम से रहिएगा। कारोबारी ने 8 साल पहले लव-मैरिज की थी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। लेकिन पति का शव जमीन से टच कर रहा था। ऐसे में हत्या के एंगल पर भी जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को पॉइजन यानी चूहे मारने की दवा दी गई। पत्नी का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/27/6156516975648559473-2025-08-27-11-14-17.jpg)
कॉलोनी में पसरा मातम
तीनों की मौत से कॉलोनी में सन्नाटा छा गया। पड़ोसी दंपती को मिलनसार और सरल स्वभाव का बताते हैं। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी और मोहल्लेवासी हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें:
ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, स्वजन बोले- आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Crime News: आत्महत्या को उकसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मृतक पर विवाह के लिए बना रहे थे लगातार दबाव