/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/24/attack-on-sadhvi-2025-06-24-14-34-47.jpg)
गनर झंकार सिंह का हालचाल लेती साध्वी प्राची Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता। जनपद के खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिबिया गांव में एक सनसनीखेज वारदात में साध्वी प्राची के पूर्व निजी गनर झंकार सिंह पर जानलेवा हमला हुआ। घटना 21 जून की बताई जा रही है, जब दबंगों ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर मारी फिर झंकार सिंह को रौंदने की कोशिश की गई। हमलावरों ने गोलीबारी भी की और उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल झंकार सिंह को तत्काल उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है। हमले को लेकर इलाके में रोष का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में रामनिवास, जगवीर, आकाश, उदयवीर सिंह, प्रमोद और विनोद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। जब यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी उदयवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और हमले में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया गया है।
अस्पताल पहुंचीं साध्वी प्राची
साध्वी प्राची स्वयं बरेली पहुंचीं और घायल झंकार सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि झंकार 2013 से 2016 तक उनके निजी गनर रहे हैं। साध्वी ने कहा कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है और वह इस मामले को लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष उठाएंगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पीड़ित परिवार ने इंसाफ की मांग की है।
यह भी पढ़ेंः-
Breaking News: शाहजहांपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
शाहजहांपुर की ओशीन ने शूटिंग में लहराया परचम, जीते दो गोल्ड मेडल
शाहजहांपुर में राशन घोटाला....पकड़े गए दो कोटेदारों, 313 कुंतल हजम कर गए!
डॉक्टर बना 'नकली नोटों' का उस्ताद, लग्जरी कार में छापता था नोट– शाहजहांपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश