/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/18/FJrPKScYs31eaovD4Sk3.jpeg)
बोर्ड परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश देते डीएम Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )
शाहजहांपुर, बाईबीएन संवाददाता:
शाहजहांपुर: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा- 2025 को नकलविहीन, सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को कार्यशाला हुई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देध दिए। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल, नकल विहीन पारदर्शी ढंग से संपन्न करना है। गलती होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में डीएम ने कहा सभी अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। परीक्षा केन्द्रों पर बच्चों के बैठने के लिए सीटिंग प्लान की व्यवस्था, पीने हेतु पानी, शौचालय, छात्र-छात्राओं के प्रवेश के समय जांच/तलाशी की व्यवस्था, पार्किंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। परीक्षा में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से कार्य करें। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन तथा अन्य किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। सीसीटीवी कैमरे से पल-पल की निगरानी की जा रही है। सभी को मिलकर यूपी बोर्ड परीक्षा को बेदाग संपन्न करना है।
पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकल विहीन, सुचिता पूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। सभी परीक्षा केंद्रों पुलिस फोर्स सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगे। बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी अराजक तत्व द्वारा यदि परीक्षा में व्यवधान डाला जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करें और परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, बीएसए दिव्या गुप्ता सहित संबधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
इज भी पढ़ें
Cbse Exam: 'परीक्षा पे चर्चा' पर student बोले-मिली मदद... किया stress free
बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती
जनपद में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। ये मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे।
यहां कुछ प्रमुख परीक्षा केंद्रों और वहां तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का विवर
यह भी पढ़ें
‘परीक्षा पे चर्चा ' : आप अपनी सोच से आगे निकल सकते हैं- Sadhguru
| 1 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर नगर क्षेत्र | 1001 | सरदार पटेल हिन्दू, उ०मा०वि०, शाहजहाँपुर | श्री अमरपाल सोनकर, सहा०वि०अधि०, सहकारिता, निगोही | 9129866529 |
| 2 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर नगर क्षेत्र | 1002 | स्वामी धर्मानन्द सरस्वती इं०का०, शाह० | श्री चन्द्रिका प्रसाद, अपर जिला सहकारी अधिकारी, सदर | 9415776063 |
| 3 | राजकीय | सदर नगर क्षेत्र | 1003 | राजकीय इं०का०, शाह० | श्री आलोक अस्थाना, स०वि०अ० (आई०एस०बी०) भावलखेड़ा | 9838793655 |
| 4 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर नगर क्षेत्र | 1004 | इस्लामियां इं०का०, शाह० | श्री प्रदीप सिंह, अ०अभि० आर०ई०डी०, प्रखण्ड-शाह० | 7007261630 |
| 5 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर नगर क्षेत्र | 1005 | एवी रिच इं०का, शाह० | श्री संजीव सिंह, अवर अभियन्ता, शारदा नहर खण्ड, शाह० | 8318952160 |
| 6 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर नगर क्षेत्र | 1006 | आर्य महिला इण्टर कालेज, शाह० | श्री कृपा शंकर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, शाह० | 6366289672 |
| 7 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर नगर क्षेत्र | 1007 | आर्य कन्या पाठशाला इ०का०, शाह० | श्री फूल कुमार, सहायक अभियन्ता, नलकूप खण्ड, शाह० | 8077012096 |
| 8 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर नगर क्षेत्र | 1009 | नेशनल गर्ल्स इं०का०, शाह० | श्री पवन कुमार सुधाकर, पूर्ति निरीक्षक, नगर निगम शाह० | 9454135856 |
| 9 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर नगर क्षेत्र | 1010 | श्री हरकुमार पाठक कन्या इ०को०, शाह० | श्री समर शुक्ला, अवर अभियन्ता, आर०ई०डी० | 8800008977 |
| 10 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर नगर क्षेत्र | 1011 | जनता इ०का०, शाह० | श्री विनय कुमार, स०नि०, जल निगम्, शाह० | 790665012 |
| 11 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर नगर क्षेत्र | 1013 | देवी प्रसाद इं०का०, शाह० | श्री प्रभाष कुमार, जूनियर इंजीनियर, शारदा नहर खण्ड, शाह० | 9198758071 |
| 12 | शासकीय सहायता प्राप्त | तिलहर | 1015 | एल०बी० जे०पी०, इं०का०, तिलहर, शाह० | श्री सुनील कुमार, स०वि०अधि०, पंचायत लिडर शाह० | 828880680 |
| 13 | शासकीय सहायता प्राप्त | तिलहर | 1016 | आर०वी०एम० इं०का०, तिलहर | श्री संजय दीक्षित, सहा०वि० अधि० सहकारिता, तिलहर | 9565608456 |
| 14 | शासकीय सहायता प्राप्त | तिलहर | 1017 | लाला बुलाकी दास बाबू राम सहाय हिन्दू महिला इं०का०, तिलहर | श्री आलोक कुमार, पूर्ति निरीक्षक, जैतीपुर | 9559009558 |
| 15 | राजकीय | तिलहर | 1018 | राजकीय कं०इ०का०, तिलहर | श्री राम भवन, अ०अभि०, आर०ई०डी०, तिलहर | 9621189796 |
| 16 | शासकीय सहायता प्राप्त | तिलहर | 1019 | लाला हरीराम इण्टर कालेज, खुदागंज | श्री पवन कुमार, स०वि०अ० (पं०), खुदागंज | 9412601354 |
| 17 | शासकीय सहायता प्राप्त | तिलहर | 1020 | जिला परिषद इं०का०, खुदागंज | श्री रविन्द्र प्रताप, स०वि०अधि०, कृषि रक्षा, कटरा | 8433134659 |
| 18 | शासकीय सहायता प्राप्त | तिलहर | 1021 | आदर्श इं०का०, निगोही | श्री धर्मेन्द्र कुमार सहा०वि० अधि०, पंचायत निगोही, शाह० | 9450351850 |
| 19 | शासकीय सहायता प्राप्त | जलालाबाद | 1023 | सेठ सियाराम इं०का०, जलालाबाद | श्री जगदीश प्रसाद, फार्मासिस्ट, राजकीय आर्युवेदिक चिकि०., जलालाबाद | 9935986151 |
| 20 | शासकीय सहायता प्राप्त | सदर | 1024 | विनोबा भावे इं०का०, कांट | श्री अभय मोहन मिश्रा, स०वि०अधि० पंचायत, कांट, शाह० | 8052550222 |
| 21 | शासकीय सहायता प्राप्त | पुवायाँ | 1025 | पुवायाँ इण्टर कालेज, पुवायाँ | श्रीमती पूनम सिंह, स०वि०अ०, आई०एस०बी०, पुवायाँ | 9068994544 |
| 22 | शासकीय सहायता प्राप्त | खुटार | 1026 | काकोरी शहीद इं०का०, खुटार | श्री भक्त दर्शन शुक्ला, स०वि०अ०, आई०एस०बी०, खुटार | 9415565383 |
| 23 | शासकीय सहायता प्राप्त | …
बोर्ड परीक्षा का विवरण:
* परीक्षा तिथि: 24 फरवरी, 2025 से 12 मार्च, 2025
* परीक्षा केंद्र: 126
* परीक्षा पाली: दो पालियों में (पूर्वाहन 8:30 से 11:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक)
* परीक्षार्थी: हाईस्कूल में 41110 एवं इण्टरमीडिएट में 37811
प्रशासनिक तैयारियां:
* सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक/वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति
* जनपद को 05 जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट तथा 20 सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती
* प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती
* सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनीटरिंग हेतु राजकीय इण्टर कालेज में जनपदीय कन्ट्रोल रूम स्थापित
* सभी परीक्षा केंद्रों के सी०सी०टी०वी० कैमरों को जनपदीय कन्ट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया
* नकलविहीन परीक्षा हेतु 06 सचल दलों का गठन
* सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्ट्रांग रूम तैयार
* 3736 वाह्य कक्ष निरीक्षक तैनात किये जाने हेतु कार्यवाही जारी
इज भी पढ़े
यूपी बोर्ड परीक्षा: नकलविहीन, पारदर्शी व निष्पक्ष हो परीक्षा, अन्यथा होगी कार्रवाई, क बोले डीएम