/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/06/8ndCHXRgWMeSQ41FmwXx.jpeg)
Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता
वासंतिक नवरात्र समापन पर जनपद राममय हो गया सुबह भक्तों ने कन्याभोज व हवन के साथ नवरात्र पारायण किया। दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम का प्राकट्य दिवस श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में घंटे-घड़ियाल की गूंज उठे। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी..., के साथ स्तुति की।
राम नाम के संकीर् और श्रद्धालुओं की टोलियाँ जिले भर के धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ती दिखीं। इस वर्ष रामलला के अयोध्या में प्रथम सूर्य तिलक के साथ जुड़कर शाहजहांपुर के मंदिरों ने भी पर्व को नई भक्ति और आस्था से मनाया।
हनुमतधाम मंदिर, जो शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है, वहां की छटा कुछ अलग ही थी। मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामदरबार जिसमें श्रीराम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की प्रतिमाएँ स्थापित हैं को पीत वस्त्रों, पुष्पों और रंगीन रोशनी से भव्य रूप में सजाया गया था। सुबह सूर्य तिलक के लाइव प्रसारण के समय ही मंदिर में श्रीराम का चरणाभिषेक हुआ। पुजारी हरिमोहन वाजपेयी व जयप्रकाश वाजपेयी के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने श्रद्धा से पूजन कर बाल स्वरूप में रामलला को भोग लगाया और महाआरती की।
सैकड़ों की संख्या में उमड़े भक्तों को मंदिर परिसर में लड्डू प्रसाद, चरणामृत, फल एवं पंचामृत वितरित किया गया। जयकारों की आवाज़ में जैसे पूरी धरती रामनाम से झूम उठी।
यह भी पढ़ें:महाशिवरात्रि: शिवालयों में जलाभिषेक को कतार, हरहर बमबम से गूंज उठे शिवालय
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/06/yHkeg2z634DVC49ybnqC.jpeg)
माँ काली माता मंदिर मोहल्ला हुंडाल खेल में माँ की मूरत व अन्य देव स्वरूपों की पूजा अर्चना करके महिला श्रद्धालुओं द्वारा माता के भजन कीर्तन करते हुए '' चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है'' दर्शन करने को मै तो आऊँगी'' आदि तमाम भजनों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कांचन मिश्रा, आशा गुप्ता , अंजू गुप्ता , संगीता श्रीवास्तव,प्रिंसि गुप्ता , ललिता तिवारी,नीरजा पांडे,ममता शुक्ला, मीनू शुक्ला,पूनम गुप्ता,नीरज , अनीता ,मुन्नी , राजू , डाली ,बबली, आरती, मीना,संजू , शालिनी,मालती,सेजल ,दीपा आरती,रानी वर्मा,किरण, पूजा, वंदना आदि महिलाओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। हवन पूजन, प्रसाद वितरण एवं भजन कीर्तन आयोजन में आदर्श मिश्रा एडवोकेट, सर्वेश गुप्ता,गौरव गुप्ता,सुंदर यादव,अरविन्द मिश्रा,हिमांशु,छोटू ,विशाल,रानू मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/06/Xc4nKQrNyG2lTMLzvYjs.jpeg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/06/wRdtRvkwpHeMzRyPGVZn.jpeg)
श्री विद्यासागर धाम, कटरा में दिनभर चलने वाले विशेष आयोजन में रामायण पाठ, सुंदरकांड और भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को बांधे रखा। यहाँ बच्चों द्वारा राम जन्म से जुड़ी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने यहां प्रभु के दरबार में दीप जलाकर सामूहिक दीप आरती की।
श्री शनि मंदिर, कांट में भी राम जन्म का उल्लास देखने लायक था। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर प्रांगण में महिला मंडल द्वारा भजन गायन और कन्या पूजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।
जलालाबाद का प्राचीन कालिका देवी मंदिर भी नवमी पर भक्तों से गुलजार रहा। देवी आराधना के साथ रामलला के जन्मोत्सव का उत्साह यहां भी झलका। खास बात ये रही कि मंदिर प्रबंधन ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए फूलों और दीपों से सजावट की।
रोजा स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी के समक्ष राम दरबार की झांकी सजाई गई। राम जन्मोत्सव पर ‘रामचरितमानस’ का सामूहिक पाठ और "राम जन्म की लीला" पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
ग्राम स्तर पर भी आयोजन कम नहीं रहे। ददरौल, पुवायां, खुदागंज, तिलहर व जलालाबाद क्षेत्र के छोटे-बड़े मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा से राम जन्म का पर्व मनाया। कई स्थानों पर कन्या भोज, हवन-यज्ञ व रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
रामनवमी पर निकलीं झांकियों ने भी शहर की सड़कों को भक्ति मार्ग बना दिया। राम दरबार, हनुमान उड़े ले संजीवनी, रावण वध आदि दृश्य आकर्षण का केंद्र बने।
कांचन मिश्रा, आशा गुप्ता , अंजू गुप्ता , संगीता श्रीवास्तव,प्रिंसि गुप्ता , ललिता तिवारी,नीरजा पांडे,ममता शुक्ला, मीनू शुक्ला,पूनम गुप्ता,नीरज , अनीता ,मुन्नी , राजू , डाली ,बबली, आरती, मीना,संजू , शालिनी,मालती,सेजल ,दीपा आरती,रानी वर्मा,किरण, पूजा, वंदना आदि महिलाओं ने बढ़- चढ़कर भाग लिया।
यह भी पढ़ें:नवरात्रि व्रत का श्रद्धा के साथ समापन, मंदिरों में उमड़ी भीड़, कन्या भोज के प्रसाद वितरण
यह भी पढ़ें:महाशिवरात्रि: शिवालयों में जलाभिषेक को कतार, हरहर बमबम से गूंज उठे शिवालय