शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता
महाशिवरात्रि पर्व को जिले भर में श्रद्धा भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की जलाभिषेक के लिए कतार लगी रही। बारी आने पर सभी ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनोकामना की प्रार्थना की। नियामतपुर स्थित मंदिर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव नेसपरिवार शिवार्चन किंग। इस दौरान काफी पूरे दिन भंडारा भी चला। शाम को रामलीला का मंचन हुआ।
मंदिरों में विशेष सजावट और आयोजन
नगर के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर जैसे टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ में बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौक के बाबा चौकसीनाथ मंदिर, और लाला तेली बजरिया में प्राचीन शिव मंदिर आदि को विशेष रूप से पूरी साज गली-मोहल्लों के शिवालयों में भी साफ-सफाई और सजावट का काम किया गया है। मंदिरों को फूल और बिजली की झालरों से सजाया गया, जिससे उनकी शोभा देखते बन रही थी। पैना बुजुर्ग स्थित श्री त्रिलोकनाथ धाम तथा लाला तेली मंदी में भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने लंबी कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, उमड़े श्रद्धालु
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, शाहजहांपुर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। सराय काइयां स्थित ओम कालेश्वर मंदिर से दोपहर 12 बजे शुरू हुई यह बारात शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा भोलेश्वर नाथधाम (बड़ा मंदिर), आदर्श नगर कॉलोनी, रोजा में संपन्न हुई।
झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
इस भव्य बारात में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अतिरिक्त, कुंभ मेले की झांकी भी सजाई गई थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
श्रद्धालुओं में दिखा हर्ष और उत्साह
शिव बारात के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा और आरती से बारात का स्वागत किया। भक्तों ने शिव भक्तों को फल और मिठाई का वितरण भी किया। जगह जगह भंडारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुरक्षा व्यवस्था
शिव बारात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेन्द्र गुप्ता और सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रमुख उपस्थितियाँ
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अरविंद दीक्षित पुल्लु, संजय कुमार पार्षद, निर्विकल्प द्विवेदी, अवनीश दीक्षित, राम सरन सक्सेना उर्फ पांडे, रामसनेही राठौर, दिलीप राठौर उर्फ लल्ला, संजय गुप्ता, अजय राठौर, अवधेश राठौर, बबलू पाठक, नवल किशोर वर्मा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें
शाहजहांपुर के तिलहर ब्लॉक प्रमुख के पति पर इज्जतनगर थाने में एफआईआर
शुभ मुहूर्त और विशेष संयोग
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च, शुक्रवार को रात 7.38 बजे से शुरू होकर 9 मार्च की शाम 5:20 बजे तक रही। निशीथ काल पूजा मुहूर्त 9 मार्च की मध्यरात्रि 12:07 से 12:55 बजे तक था। महाशिवरात्रि पारण मुहूर्त 9 मार्च की सुबह 06:38 से दोपहर 03:30 बजे तक रहा। इस साल महाशिवरात्रि पर तीन शुभ संयोग बने: शिव योग, सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्ध योग, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया।
यह भी पढ़ें
देशभर में मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का महापर्व#mahashivratri #shivshakti #shivparvati | YOUNG Bharat
धार्मिक आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था
महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बरात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिले भर में कई अन्य धार्मिक आयोजन भी हुए। मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल भारी संख्या मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है।
यह भी पढ़ें
जन्मोत्सव: शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मना संत गाडगे का 149 वां जन्मोत्सव
श्रद्धालुओं में उत्साह
महाशिवरात्रि का यह पर्व भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं हिंदुओं की आस्था का आज प्रमुख दिन है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की गई और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और वे भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना में लीन रहे।
यह भी पढ़ें
Uttar Pradesh: सीएम योगी ने लगाई जिला और महानगर अध्यक्ष के नाम पर मुहर! इस तारीख को होगा ऐलान