Advertisment

राजनीति : शाहजहांपुर में पीडीए साइकिल संदेश यात्रा का शुभारंभ, सपा जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

शाहजहांपुर की कटरा विधानसभा से शुरू हुई पीडीए साईकिल संदेश यात्रा, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और पूर्व विधायक राजेश यादव ने मिलकर दिखाई हरी झंडी, कार्यकर्ताओं ने जन जन तक पीडीए साईकिल संदेश यात्रा पहुँचाने का लिया संकल्प।

author-image
Ambrish Nayak
पीडीए साईकिल यात्रा

कटरा विधानसभा में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और पूर्व विधायक राजेश यादव ने निकाली पीडीए साईकिल संदेश यात्रा Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता: 

जनपद की कटरा विधानसभा में शनिवार की पीडीए संदेश यात्रा निकाली गई। शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने हरी झंडी दिखाकर किया। पूर्व विधायक राजेश यादव ने बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक साईकिल चलाकर यात्रा को रफ्तार दी।

   यह भी पढ़ें 

प्रत्येक जाति और वर्ग को जोड़कर पीडीए को मजबूत करो: शिव चरन कश्यप

शनिवार को शुरू पीडीए जन संदेश यात्रा में कार्यकर्ताओ ने जन जन तक  समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके सपा कार्यकर्ताओ में भारी जोश देखने को मिला। PDA साइकिल संदेश यात्रा का आज रात्रि विश्राम ग्राम सिउरा के में होगा जिसका का समापन 17 फरवरी को ग्राम खैरपुर में होगा।

यह भी पढ़ें 

Milkipur By Election Results : मिल्कीपुर की जीत पर सीएम योगी बोले- जनता ने परिवारवाद को नकारा, झूठ की राजनीति पर लगा पूर्ण विराम

 इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा ये यात्रा जनपद की सभी विधानसभा मे जाएगी और साइकिल यात्रा शुरू होने से पूर्व शहीद ए वतन ठाकुर रोशन सिंह जी की प्रतिमा पर सपा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान,पूर्व विधायक श्री राजेश यादव, पूर्व एमएलसी श्री अमित यादव उर्फ़ रिंकू, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष श्री अतिउल्ला सिद्दीकी, खुदागंज के अध्यक्ष श्री राम बहादुर गुप्ता,सपा नेता डॉक्टर सुरेंद्र गुप्ता ने माल्याअर्पण किया। 

Advertisment

यह भी पढ़ें 

प्रत्येक जाति और वर्ग को जोड़कर पीडीए को मजबूत करो: शिव चरन कश्यप

यह लोग रहे शामिल 

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रामबहादुर गुप्ता, ठाकुर अरुण सिंह,राजेश बॉथम, जितेंद्र यादव, विश्व दीपक चौहान,डॉ सुरेंद्र गुप्ता ,पप्पू सिंह, राजेश गंगवार, राजेंद्र गुर्जर,ठाकुर अरविंद सिंह, रुद्र प्रताप सिंह अजय यादव, राधेश्याम यादव,शिवेंद्र सिंह, सुमित कुशवाहा, ज्ञानवीर यादव, अजीत यादव, ताहिर अली,बृजेश यादव, इम्तियाज वली खान,उजैर खान, रानू खान, यश मौर्य,शिवम, उदित, भारत सिंह, रवि सिंह, दिव्यांश गुप्ता, गुलफाम अल्वी,पुनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे!

यह भी पढ़ें 

हर हाल में हो पीडीए की चर्चा, घर-घर पहुँचे अखिलेश का पर्चा : शमीम सुल्तानी

Advertisment
Advertisment