Advertisment

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में सपा सांसद पर हमले का विरोध, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए

author-image
Narendra Yadav
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

जनपद  में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सांसद के काफिले और उनके आवास पर सुनियोजित हमला किया गया।

 यह भी पढ़ें:- प्रशासन : शाहजहाँपुर दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप, दो दिवसीय कार्यक्रम तय

यह भी पढ़ें:- Shahjahanpur News : शाहजहाँपुर में जारी है ई-रिक्शों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान

Advertisment

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सांसद को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैंलेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और हमलावरों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि हमले में कई लोग घायल हुए हैंइसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए (पिछड़ादलित और अल्पसंख्यक) वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैंऔर इस प्रकार के हमले लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुईतो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

 यह भी पढ़ें:- शाहजहाँपुर में सामने आया शोले फ़िल्म जेसा हाईवोल्टेज ड्रामा | YOUNG Bharat News

यह भी पढ़ें:-Shahjahanpur News : शाहजहाँपुर में इंसाफ की जीत, दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कारावास

Advertisment
Advertisment