/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/19/6134050598723636488-2025-08-19-10-55-26.jpg)
Photograph: (shahjahanpur netwrk)
शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। सोमवार को सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी जारी रही। पुरवाई की ठंडी हवाओं से तापमान में मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर परेशान रखा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को बादल छाए रहने के धूप निकलने से उमस और गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है।
पुरवाई से मिली लोगों को राहत
रविवार शाम से चली पुरवाई ने रात और सोमवार सुबह तक लोगों को कुछ राहत दी। सूर्योदय के दो घंटे बाद तक ठंडी हवाओं का असर रहा। इस वजह से न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री घटकर 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धूप निकलने के बावजूद ठंडी पुरवाई की वजह से अधिकतम तापमान भी मामूली तौर पर घटकर 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, उमस और चिपचिपी गर्मी से आमजन को राहत नहीं मिल पाई।
बारिश की संभावना नहीं
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार वायुदाब बढ़ने का संकेत है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी सुबह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। धूप और शुष्क वातावरण के चलते उमस और अधिक परेशान करेगी।
यह भी पढ़ें:-
Aaj ka Mausam : इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी झमाझम
Aaj ka Mausam: दिल्ली में उमस, हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट