Advertisment

Aaj ka Mausam: दिल्ली में उमस, हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली में आज का मौसम: 32.2°C से 40.5°C, हल्की बारिश की संभावना। हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट। मानसून अपडेट और तापमान की पूरी जानकारी।

author-image
Dhiraj Dhillon
weather forecast 07 july 2025

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Weather Forcast: दिल्ली- एनसीआर में आज मौसम उमस भरा रहेगा, हल्की बारिश की भी संभावना है। न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 40.5 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की गति 15.8 किमी/घंटा होगी, और दिनभर पारा 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन पिछले पांच दिनों से जारी येलो अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई। उमस से लोग परेशान हैं, और मानसून का इंतजार जारी है। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान  40.7°C, शनिवार को 37.6°C,  रविवार को 30.2°C, सोमवार को 35.8°C और मंगलवार को 35.4°C तक रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज मानसून दिल्ली पहुंच सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, अभी तक बारिश का सिलसिला शुरू नहीं हुआ है।

अन्य राज्यों का मौसम

बिहार: पटना सहित 15 जिलों में झमाझम बारिश हुई। किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट है।
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू और धर्मशाला में बादल फटने से बाढ़ आई, 2 लोगों की मौत और 11 लापता। भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।
Advertisment
उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से यातायात ठप। देहरादून, नैनीताल समेत 8 जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी।
राजस्थान: बारां में 180 मिमी बारिश दर्ज। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात।

उत्तर प्रदेश में मानसून की प्रगति

उत्तर प्रदेश में मानसून तेजी से बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में पहुंच सकता है। सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद में भारी बारिश की संभावना है।इस मौसम में बदलाव और अलर्ट को देखते हुए लोग सतर्क रहें। मानसून से राहत की उम्मीद है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में खतरा बरकरार है।
Advertisment
Advertisment