Advertisment

आज का मौसमः शाहजहांपुर में रहेगी तेज धूप, धूल भरी हवाएं भी सताएंगी, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचेगा

शाहजहांपुर जनपद और आसपास का मौसम बुधवार को तेज धूप और गर्मी वाला रहेगा। सुबह से ही धूल भरी हवाएं सताएंगी। तापमान भी बुधवार को 39 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है। घर से सावधानी पूर्वक निकलें।

author-image
Akhilesh Sharma
शाहजहांपुर

Photograph: (इंटरनेट मीडिया)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

शाहजहांपुर जनपद में बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा लेकिन गर्मी अधिक रहने वाली है। तापमान न्यूनतम 27 डिग्री से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जबकि अधिकतम तापमान तो 39 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हवाएं भी चलेंगी और धूल साथ लेकर राहगीरों को परेशान करेंगी। 17 मई तक मौसम करीब-करीब इस तरह का ही बना रहने की संभावना व्यक्त की गई है। 

तराई से सटा मैदानी इलाका है शाहजहांपुर जनपद क्षेत्र। शाहजहांपुर शहर तो दो सदानीरा नदियों खन्नौत और गर्रा के बीच बसा हुआ है। नदियों की वजह से मौसम में हालांकि थोड़ी राहत महसूस होती रहती है। लेकिन फिर भी तेज तपिश है तो गर्मी भी झुलसाने वाली पड़ रही है। इसका असर तो रहेगा ही। लखनऊ मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पछुआ हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद बाद शनिवार की रात से मंगलवार तक आंशिक बादल भी रहेंगे। इस बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के कुछ ऊपर या नीचे होता रहेगा। लेकिन गर्मी प्रचंड बनी रहेगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। 20 से 28 मई तक भी प्रचंड गर्मी रहेगी। बुधवार को हवाएं भी 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रहेंगी। 

यह भी पढ़ेंः-

Advertisment

CBSE Board 12th Topper 2025: शाहजहांपुर की आयुषी मिश्रा को मिले 99.4% अंक, देश भर में छाई

 

Advertisment
Advertisment