Advertisment

मौसम : 48 घंटे में मानसून की दस्तक, जनपद में होगी झमाझम बारिश

प्रदेश में मानसून की दस्तक हो चुकी है। 48 घंटे के भीतर यानि शुक्रवार तक जनपद में मानसून पहुंच जाएगा। इसके बाद जनपद में झमाझम बारिश होगी। राज्य कृषि मौसम केंद्र ने पू्र्वानुमान में मघ्यम वर्षा के संकेत दिए हैं।

author-image
Narendra Yadav
मानसून ग्राफ

राज्य कृषि मौसम की ओर से जारी ग्राफ Photograph: (वाईबीएन नेटवर्क)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

शाहजहांपुर वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जनपद में भी 48 घंटै के भीतर यानि शुक्रवार तक वर्षा शुरू हो जाएगी। राज्य कृषि मौसम केंद्र ने पू्र्वानुमान में यह संकेत दिए हैं। 

Advertisment

22 को होगी भारी वर्षा 


 बुधवार को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसान दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों से होता हुआ गुजरात के शेष हिस्से, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से होता हुआ पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में पहुंच गया है। छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के कुछ और हिस्सों से होता हुआ मानसून 18 जून को उत्तर प्रदेश में सोनभद्र में पहुंच गया।  राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डा अतुल सिंह ने बताया बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र, गया से होता हुआ मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में के दक्षिण भाग में पहुंच गया है। गुरुवार को पूरे पूर्वांचल में झमाझम वर्षा के अनुसार है। उन्होंने बताया कि  पश्चिम बंगाल के आस पास बने ऊपरी क्षोभ मंडल तक विस्तृत चिन्हित कम दबाव के क्षेत्र एवं मध्य राजस्थान पर बने एक अन्य कम दबाव के क्षेत्र के कारण आगामी दिनों में प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। उन्होंने बताया प्रदेश में वर्षा के क्षेत्रीय वितरण एवं तीव्रता में प्रभावी रूप से वृद्धि होने की सम्भावना है| बताया आगामी दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं । राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी डा सिंह के अनुसार वर्षा के दौरान मेघगर्जन, वज्रपात की संभावना है। साथ ही उन्होंने 22 जून को भारी वर्षा के भी संकेत दिए हैं। 

यह भी पढें 

Advertisment

Weather Forecast : अब यूपी में जमकर बरसेंगे बदरा! मौसम विभाग ने बताई तारीख

Weather Update: दिल्ली-नोएडा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, हो रही झमाझम बारिश

Shahjahanpur News : वैवाहिक कलह का दुखद अंत, कीटनाशक पीकर महिला ने दी जान

Advertisment

Shahjahanpur News: देसी उपचार से हालत बिगड़ी, सांप के काटने से कोटेदार की मौत

Advertisment
Advertisment