/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/20/HGcDDuw0Klh83GioZ6pc.jpeg)
तिलहर विधायक के आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत Photograph: (ybn network)
शाहजहांपुर, वाईबीएन संवाददाता
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के० सी० मिश्र के प्रथम आगमन पर तिलहर की क्षेत्रीय भाजपा विधायक सलोना राम सिंह कुशवाहा के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहकर उनका अभिनंदन किया। चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को चांदी का मुकुट और फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था। पूरे कार्यक्रम में जयघोष और उत्सव का माहौल बना रहा। सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें: 'No helmet, no fuel': ये Shahjahanpur है बाबू, बिना हेल्मेट पेट्रोल पंप पहुंचे तो चालान ....
आख़िर Shahjahanpur की मस्जिदें ढकीं क्यों गई हैं। | YOUNG Bharat News
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने विधायक सलोना राम सिंह कुशवाहा और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही उनकी प्राथमिकता रहेगी और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता व स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास जताया।
यह भी पढ़ें: पीलीभीत में एआरटीओ और पुलिस की खींचतान में फंसे सैकड़ों मजदूर, हाईवे जामकर किया हंगामा
'No helmet, no fuel': ये Shahjahanpur है बाबू, बिना हेल्मेट पेट्रोल पंप पहुंचे तो चालान ....
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/20/Z2MwrKR4YgvZ1nOVYBGW.jpeg)