Advertisment

Abhishek Sharma ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, रोहित शर्मा से निकले आगे

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 37 गेंद में शतक लगाकर सनसनी मचा दी। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में यह किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। इसके अलावा भी अभिषेक ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े।

author-image
Manish Tilokani
ABHISHEK SHARMA
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुंबई, वाईबीएन नेटवर्क। 

भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में बेहतरीन पारी खेली। पांच मैचों टी20 सीरीज के आखिरी मैच में रविवार (2 फरवरी) को उन्होंने न सिर्फ शतक जड़ा बल्कि भारत के लिए टी20 में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा। वह टी20 मैच में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 54 गेंद पर 7 चौके और 13 छक्के की मदद से 135 रन बनाए।

एक टी-20 में सबसे ज्यादा रन 

अभिषेक शर्मा ने वानखेड़े के मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाकर, एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।  भारत के लिए पिछला सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर शुभमन गिल के नाम था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में नाबाद 126 रन बनाए थे।

एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के 

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी 135 रन की तूफानी पारी के दौरान एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने अपनी पारी में 13 छक्के जड़े। इससे पहले एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 10 छक्के लगाए थे।

अभिषेक ने केवल 37 गेंद पर शतक जड़ा

एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 300 के स्कोर तक पहुंच जाएगी, लेकिन शिवम दुबे 13 गेंद पर 30 रन को छोड़कर अभिषेक शर्मा को किसी बल्लेबाज से साथ नहीं मिला। अभिषेक ने केवल 37 गेंद पर शतक जड़ा। वह भारत के लिए टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है।

Advertisment

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक

इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने जो शतक जड़ा, वो मात्र 37 गेंदों पर आया। इसी के साथ अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। अभिषेक से पहले ऐसा करने वाले क्रिस गेल और एरोन फिंच थे। 

भारत के लिए टी20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 135 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025
  • 126* शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 2023
  • 123* ऋतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी 2023
  • 122* विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई 2022
  • 121* रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु 2024

भारत के लिए टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के

  • 13 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025
  • 10 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर 2017
  • 10 संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन 2024
  • 10 तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका जोबर्ग 2024
Advertisment
Sports News
Advertisment
Advertisment