/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/04/2nd-test-match-2025-07-04-00-20-10.jpg)
एजबेस्टन,आईएएनएस।भारत ने एजबेस्टन टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम के 587 रन के विशाल स्कोर के जवाब में इंग्लैंड ने 77 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं। जो रूट 18 और हैरी ब्रूक 30 रन पर नाबाद हैं। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उसका टॉप ऑर्डर बिखर गया। इंग्लैंड ने अपने तीन शुरुआती विकेट महज 25 रन पर गंवा दिए।
आकाश दीप चमके
आकाश दीप ने बेन डकेट और ओली पोप को लगातार दो गेंदों पर शून्य पर आउट किया। जैक क्रॉले 19 रन बनाकर सिराज का शिकार बने। इसके बाद जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और बचे हुए ओवरों में भारत को कोई और विकेट नहीं लेने दिया। इंग्लैंड 77 रन पर तीन विकेट गंवा चुका है और भारत से अभी भी 510 रन पीछे है। तीसरे दिन का पहला सेशन मैच के लिहाज से काफी अहम होगा।
भारतीय पारी 587 रन पर आलआउट
इससे पहले भारतीय पारी 587 रन पर आउट हो हुई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट की अपनी श्रेष्ठ पारी खेली। गिल ने 269 रन बनाए। वह तिहरे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी की बदौलत ही भारत 587 तक पहुंच सका। रवींद्र जडेजा 89, यशस्वी जायसवाल 87 और वाशिंगटन सुंदर ने 42 रन बनाकर गिल का अच्छा साथ निभाया।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल रहे हीरो
आज के दिन का मुख्य आकर्षण भारतीय कप्तान शुभमन गिल रहे। गिल ने न सिर्फ अपना पहला दोहरा शतक बनाया बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। गिल एजबेस्टन में तेंदुलकर, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत के बाद शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बने। इंग्लैंड में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज हो गया है। पूर्व में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में मैनचेस्टर में 179 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा बतौर कप्तान सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने का रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज हो गया है।
शुभमन गिल ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर- शुभमन गिल इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 221 रन बनाए थे। इंग्लैंड में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान- शुभमन गिल अब इंग्लैंड में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड में बतौर कप्तान 193 रन बनाए थे।
250+ रन बनाने वाले सिर्फ छठे भारतीय
टेस्ट में 250+ रन बनाने वाले सिर्फ छठे भारतीय- शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 250+ रन बनाने वाले केवल छठे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने कुल 4 बार ऐसा किया था। वहीं वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड, करुण नायर और विराट कोहली ने एक-एक बार ऐसा किया था। अब गिल भी इस लिस्ट में शुमार हो गए हैं। Tags : cricket analysis | australia cricket | cricket highlights | cricket news today | Cricket News Hindi | Cricket Updates not present in content