Advertisment

Shubman Gill कैसे बने भारतीय क्रिकेट के 'प्रिंस'?

शुभमन गिल की बैटिंग एबिलिटी और टेक्निक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की याद दिलाती है। शुभमन गिल क्रिकेट के 'प्रिंस' कैसे बने? आइए जानते हैं इसकी पूरी कहानी।

author-image
Suraj Kumar
shubman gill
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स।किसी भी खेल में किसी खिलाड़ी का कद क्‍या होगा, ये बात उसके प्रदर्शन पर टिकी होती है। वो अपने खेल से प्रशंसकों के दिल के कितने करीब पहुंच पाता है, ये बात भी उसे बड़ा बनाती है। 80- 90 के दशक में किसने सोचा होगा कि सचिन तेंदुलकर नाम का एक बैट्समैन आएगा, जो प्रदर्शन अपने से छा जाएगा और 'क्रिकेट का भगवान' बन जाएगा। सचिन के बाद विराट ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया और विराट से किंग कोहली तक का सफर तय किया। लेकिन किंग कोहली का दौर भी अब आखिरी पड़ाव की ओर है। फिर लोगों को लगा कि सचिन और विराट की विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा? लेकिन इस नाम ने क्रिकेट में अपनी जगह बना ली है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि शुभमन गिल हैं, जिन्‍हें भारतीय क्रिकेट का प्रिंस कहा जा रहा है। शुभमन गिल को 'प्रिंंस' नाम पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दिया। जब उन्‍होंने कमेंट्री के दौरान कहा ''हमारा प्रिंस किसी किंग से कम नहीं है''। इसके बाद युवराज सिंह ने आईपीएल मैच के दौरान उन्‍हें 'न्‍यू प्रिंंस ऑफ इंंडियन क्रिकेट' कहा 

Advertisment

शुभमन गिल 'द प्रिंस' 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हर साल अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को अचंभित करते रहे। वहीं, आधुनिक क्रिकेट के किंग विराट कोहली ने 2010 से 2020 के दशक तक लगभग सभी रिकॉर्ड्स पर अपना दबदबा बनाया। लेकिन हर युग में एक ऐसा खिलाड़ी होता है जो अगर किसी दिग्गज को पीछे न भी छोड़े, तो उनकी विरासत को जरूर छूता है। इस पीढ़ी में वह नाम है-  शुभमन गिल। शुभमन गिल ने बेहद कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बना ली थी और शुरुआत से ही सभी प्रारूपों में शानदार क्षमता दिखाई। उनकी खेलने की तकनीक न केवल बैलेंस्‍ड है, बल्कि उसमें सचिन और कोहली जैसी सुंदरता और क्लास भी झलकती है। भारतीय टीम और IPL दोनों में गिल ने अपने छोटे से करियर में कई शानदार पारियां खेलीं हैं, जिनमें उनका आत्मविश्वास और मैच्‍योरिटी साफ दिखाई देती है। गिल की इसी प्रतिभा और स्टाइल के कारण उन्हें अब भारत में क्रिकेट का "प्रिंस" कहा जाने लगा है। एक ऐसा तमगा जो बताता है कि वो आने वाले समय में सचिन और कोहली की तरह भारतीय क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।

Advertisment

गिल का अंतराष्‍ट्रीय करियर 

25 वर्षीय गिल ने साल 31 जनवरी 2019 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट में डेब्‍यू किया। उनका पहला शतक जिम्‍बाम्‍बे के खिलाफ आया। 2023 का साल गिल के करियर को ऊंचाइयों पर ले गया, जब उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में दोहरा शतक लगाया। उन्‍होंने 149 गेंद में 208 रनों की पारी खेली। गिल ऐसा कारनामा करने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इसके बाद उन्‍होंने 2023 वर्ल्‍डकप में 354 रन बनाए। इस दौरान उनका हाईस्‍कोर 92 था। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे शुभमन गिल ने 3 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। इसके बाद 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 63 गेंदों में 126 रनों की धुआंधार पारी खेलकर अपना पहला T20I शतक जड़ा। यह स्कोर आज भी T20I में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। साथ ही, गिल सभी फॉर्मेट्स में शतक लगाने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी बने। घरेलू क्रिकेट और इंडिया A के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद गिल ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह बनाई, हालांकि उन्हें डेब्यू का इंतजार करना पड़ा। 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्होंने 26 दिसंबर 2020 को टेस्ट डेब्यू किया। उस सीरीज में उन्होंने 91 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक भी जमाया।

शुभमन गिल की बल्लेबाजी की स्टाइल, उनका संयम और बेखौफ खेलने का अंदाज दिखाता है कि वह भारतीय क्रिकेट के नए स्‍टार हैं। इसी वजह से फैंस उन्हें प्यार से 'क्रिकेट का प्रिंस' कहने लगे हैं।

Advertisment

Shubman Gill 

Shubman Gill
Advertisment
Advertisment