/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/13/lZuuadiUf0SshkLLKoCM.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स। भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से पहले टीम चयन को लेकर संकेत दिए हैं। BCCI द्वारा जारी एक वीडियो में गंभीर ने स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स का टीम में स्वागत किया और खिलाड़ियों से बातचीत की। इस दौरान कप्तान शुभमन गिल ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए टीम के लिए लक्ष्यों पर बात की।
साई सुदर्शन और अर्शदीप को लेकर गंभीर का भरोसा
गंभीर ने टीम हडल में नए खिलाड़ियों साई सुदर्शन और अर्शदीप सिंह का खासतौर पर स्वागत किया। उन्होंने साई सुदर्शन के IPL 2025 के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, "आपके पिछले तीन महीने बल्ले से शानदार रहे हैं। उम्मीद है कि आप रेड बॉल क्रिकेट में भी बेहतरीन शुरुआत करेंगे।" बता दें, साई ने IPL 2025 में 15 मैचों में 759 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। वह ऑरेंज कैप विजेता भी रहे। अर्शदीप सिंह को लेकर गंभीर ने कहा कि उनका व्हाइट बॉल करियर शानदार रहा है और अब उनसे रेड बॉल क्रिकेट में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
करुण नायर की वापसी पर भी बोले गंभीर
गंभीर ने करुण नायर की टीम इंडिया में वापसी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "कमबैक करना कभी आसान नहीं होता। करुण ने पिछले कुछ सालों में लगातार रन बनाए हैं और उनका जज्बा बताता है कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यही चीजें किसी खिलाड़ी को प्रेरित करती हैं।" इन बयानों से साफ है कि लीड्स टेस्ट में इन तीनों खिलाड़ियों का डेब्यू या टीम में जगह लगभग तय मानी जा रही है।
A comeback story with Karun Nair 🔝
— BCCI (@BCCI) June 12, 2025
P.S. - A special message from KL Rahul 👌#TeamIndia | #ENGvIND | @karun126 | @klrahulpic.twitter.com/PeYCsNtnxv
अश्विन, रोहित और कोहली की गैरमौजूदगी पर क्या बोले गंभीर
गंभीर ने टीम से कहा कि इस सीरीज को देखने के दो नजरिए हो सकते हैं—या तो इसे अश्विन, रोहित और कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के रूप में देखा जाए, या फिर इसे देश के लिए कुछ खास करने के मौके के तौर पर। उन्होंने कहा, "अगर हम अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलेंगे और हर सत्र, हर घंटे और हर गेंद के लिए लड़ेंगे, तो हम इस दौरे को यादगार बना सकते हैं।" कप्तान शुभमन गिल ने खिलाड़ियों से कहा कि हर नेट सेशन सार्थक होना चाहिए और टीम को हर गेंद पर फोकस करना होगा।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट RIVALRY पर नजर
कुल टेस्ट: 136 | भारत जीता: 35 | इंग्लैंड जीता: 51 | ड्रॉ: 50
इंग्लैंड में टेस्ट: 67 | भारत जीता: 9 | इंग्लैंड जीता: 36 | ड्रॉ: 22
भारत में टेस्ट: 69 | भारत जीता: 26 | इंग्लैंड जीता: 15 | ड्रॉ: 28
इंग्लैंड की टीम (पहले टेस्ट के लिए):
बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
ind vs eng