/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/30/ind-vs-eng-at-barmingham-2025-06-30-11-58-43.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स।भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। यह मैच 2 जुलाई से शुरु होगा। पांच टेस्ट मैचों सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम दूसरा मैच जीतकर इंग्लैंड को बढ़त बढ़ाने से रोकने के लिए मैदान पर उतरेगी। आइए जानते हैं इस मैदान पर भारत के रिकॉर्ड के बारे में..
बर्मिंघम में भारत का रिकॉर्ड
इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 58 साल पहले 1967 में खेला गया था। 13 से 15 जुलाई तक चले इस मैच में भारत को 132 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस टीम की कमान मंसूर अली खान पटौदी के हाथों में थी। तब से लेकर अब तक इस मैदान पर 8 टेस्ट मैच खेले गए, लेकिन किसी भी मैच में टीम का जीत नसीब नहीं हुई।
क्रम | वर्ष | परिणाम | विवरण |
---|---|---|---|
1 | 1967 | इंग्लैंड ने 132 रन से जीता | भारत की पहली टेस्ट हार इस मैदान पर |
2 | 1974 | इंग्लैंड ने पारी और 78 रन से जीता | भारत की दूसरी बड़ी हार |
3 | 1979 | इंग्लैंड ने पारी और 83 रन से जीता | लगातार एक और इनिंग्स डिफीट |
4 | 1986 | ड्रॉ | अब तक का एकमात्र ड्रॉ मैच |
5 | 1996 | इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता | टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का नुकसान |
6 | 2011 | इंग्लैंड ने पारी और 242 रन से जीता | भारत की सबसे बड़ी हारों में से एक |
7 | 2018 | इंग्लैंड ने 31 रन से जीता | करीबी मुकाबला, लेकिन जीत इंग्लैंड की |
8 | 2022 | इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीता | चौथी पारी में इंग्लैंड की ऐतिहासिक रनचेज |
भारतीयटीम ने इस मैदान पर 39 साल पहले कपिल देव की कप्तानी में ड्रॉ मुकाबला खेला था। 3 से 8 जुलाई तक चले इस मुकाबले में मोहिंदर अमरनाथ (79), मोहम्मद अज़हरुद्दीन(64) और सुनील गावस्कर(54) ने बेहतरीन पारी खेली थी।
बर्मिंघम में भारत के टॉप प्लेयर
एजबेस्टन के मैदान पर विराट सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मैदान पर 4 पारियों में 57.75 के औसत से 231 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इस टॉप 5 खिलाड़ियों की सूची में सुनील गावस्कर, ऋषभ पंत, सचिन तेंदुलकर और गुंडप्पा विश्वनाथ जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं, टॉप 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से कोई भी मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। इस लिस्ट में चेतन शर्मा ने 10 विकेट लेकर जगह बनाई है, जबकि अन्य नामों में ई.ए.एस. प्रसन्ना, आर. अश्विन, कपिल देव और ईशांत शर्मा शामिल हैं।
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज एजबैस्टन में किया
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना अब तक का सबसे बड़ा रन चेज एजबैस्टन, बर्मिंघम के मैदान पर किया था। यह मुकाबला 2022 में खेला गया था, जिसमें भारत ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड ने यह विशाल लक्ष्य महज तीन सेशनों में हासिल कर लिया। टीम ने चौथे दिन लंच के बाद बल्लेबाजी शुरू की और पांचवें दिन लंच से पहले मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में पंत (146) और जडेजा (104 ) ने शानदार पारी खेली।
ind vs eng | Tendulkar–Anderson Trophy