Advertisment

IND vs ENG: गिल और जायसवाल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में पहले दिन भारतीय जोड़ी का दोहरा शतक

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट पर 359 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल (101) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127) ने शतक लगाकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया। उपकप्तान ऋषभ पंत भी 65 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हैं।

author-image
Suraj Kumar
gill and jayaswal
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स।भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (101) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127) की शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 359 रन बना लिए। उपकप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर गिल का साथ दे रहे हैं।

Advertisment

भारत ने इंग्‍लैंड में बनाया रिकॉर्ड 

पहले दिन दो भारतीय बल्लेबाजों द्वारा शतक जड़ने का यह ऐतिहासिक मौका था। इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट इतिहास में यह पहली बार है जब पहले दिन ही दो भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। कुल मिलाकर यह तीसरी बार है जब किसी विदेशी दौरे पर पहले दिन दो भारतीय बल्लेबाजों  ने शतक जमाए हों। इससे पहले 2001 में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग (दक्षिण अफ्रीका) और 2017 में शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा (श्रीलंका) ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

राहुल और जायसवाल ने दिलाई शानदार शुरुआत 

Advertisment

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल (42) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद पदार्पण कर रहे साई सुदर्शन बिना खाता खोले आउट हो गए। जल्द दो विकेट गिरने के बावजूद जायसवाल ने संयम नहीं खोया और कप्तान गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की अहम साझेदारी की। शतक के करीब पहुंचने पर जायसवाल को हाथ में गेंद लगने से थोड़ी तकलीफ हुई, लेकिन उन्होंने साहस दिखाते हुए अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया।

चौथे कप्‍तान बने गिल 

वहीं, कप्तान के रूप में पहला टेस्ट खेल रहे शुभमन गिल ने भी शानदार शतक लगाया और बतौर कप्तान पहले ही टेस्ट में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए। जायसवाल और गिल इंग्लैंड में पहले दिन शतक लगाने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है। यह भारतीय टेस्ट इतिहास के 93 वर्षों में पहली बार हुआ है।

Advertisment

 ind vs eng | Tendulkar–Anderson Trophy

ind vs eng Tendulkar–Anderson Trophy
Advertisment
Advertisment