Advertisment

IND vs ENG: MS धोनी पीछे रह गए! Rishabh Pant ने टेस्ट में कर दिखाया खास कमाल

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।

author-image
Suraj Kumar
rishabh pant
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन स्‍पोर्ट्स। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह उनके टेस्ट करियर का सातवा शतक है और इसके साथ ही वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम टेस्ट में 6 शतक थे।

इंग्‍लैंड में लगाया तीसरा शतक 

इंग्लैंड में ऋषभ का यह तीसरा टेस्ट शतक है, जो बताता है कि वह विदेशी परिस्थितियों में भी कितने शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने इससे पहले 2021 में ओवल और 2022 में एजबेस्टन टेस्ट में भी शतक जड़ा था। अब लीड्स में यह तीसरा शतक लगाकर उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

ऋषभ पंत ने नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर भारत को लीड्स टेस्ट के पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुंचाया। शुभमन ने नाबाद 147 और यशस्वी ने 101 रन बनाए। तीनों के शतकों की बदौलत भारत ने पहले दिन 400 प्‍लस स्कोर बना लिया। पंत की बल्लेबाजी की खास बात यह रही कि उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी आक्रामक खेल दिखाया। इंग्लैंड के गेंदबाज उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए।

अब तक टेस्ट में ऋषभ पंत के शतक:

114 रन बनाम इंग्लैंड – The Oval, लंदन, 11 सितंबर 2018

159 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया – Sydney Cricket Ground, 4 जनवरी 2019

101 रन बनाम इंग्लैंड – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, 5 मार्च 2021

100 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका – Newlands, केपटाउन, 13 जनवरी 2022

146 रन बनाम इंग्लैंड – Edgbaston, बर्मिंघम, 1 जुलाई 2022 

103 रन बनाम इंग्लैंड – Headingley, लीड्स, 21 जून 2025

ऋषभ पंत की इस उपलब्धि पर क्रिकेट जगत से बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस और दिग्गज खिलाड़ी उनकी इस कामयाबी पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisment

अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पंत अपनी इस शानदार फॉर्म को आगे भी जारी रख पाएंगे और क्या भारत लीड्स में 23 साल बाद जीत का इतिहास दोहरा पाएगा।

ind vs eng | Rishab pant | Tendulkar–Anderson Trophy 

Tendulkar–Anderson Trophy Rishab pant ind vs eng
Advertisment
Advertisment