नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स। साल 2013 में भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन मैचों की एक वनडे सीरीज खेली गई थी। धोनी की कप्तानी में भारत को इस सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पडा। टीम इंडिया की तरफ से सहवाग और गौतम गंभीर और सहवाग ने ओपनिंग की थी। रोहित शर्मा को पहले मैच पांचवे नम्बर पर खेलने का मौका दिया गया, जिसमें उन्होंने 4 रन बनाए। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए इंग्लैंड जाना था।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को मिला हिट-मैन
2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा ने 2012 तक 81 वनडे खेले। इसमें उन्होंने 30 की औसत से 1978 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 12 अर्धशतक लगाए। उनको अलग -अलग बैटिंग पोजीशन पर भी आजमाया गया। जब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम स्क्वॉड की घोषणा हुई, तो ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और शिखर धवन के कंधों पर आ गई। रोहित शर्मा ने इस टूर्नामेंट के 5 मैचों में 35 की औसत से 177 रन बनाए। हालांकि ये तो महज एक ट्रेलर था, असली पिक्चर अभी बांकी थी। इस सीरीज के बाद वे टीम के प्रमुख ओपनर बन गए।
2013 से 2020 तक पीक पर रहे रोहित शर्मा
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित ने 2013 से 2017 तक 66 मैचों में 53 से अधिक की औसत से 3153 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक लगाए। इन शतकों में दो दोहरे शतक थे, जिसमें 2014 में श्रीलंका के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड 264 रन भी शामिल है। फिर 2017 से 2020 तक 70 मैचों में 65 से अधिक की औसत से 3984 रन बनाए। उन्होंने इस पीरियड में 19 शतक ठोके। 2020 के बाद रोहित का औसत गिर गया लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट बहुत हाई हो गई थी।
कप्तान बन भारत को दिलाए दो आईसीसी खिताब
नवंबर 2021 तक तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का एक ही कप्तान था। विराट कोहली हर फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे थे। नवंबर में विराट के कप्तानी छोड़ने पर रोहित टी-20 के कप्तान बने। दिसंबर में उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाया गया और फरवरी में उन्हें टेस्ट टीम की कमान भी मिल चुकी थी। रोहित के आने टीम की रुप रेखा ही बदल गई थी। भारत ने रोहित की कप्तानी में पहला खिताब 2018 में जीता था। टीम इंडिया ने निदाहस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में एशिया कप 2018 का खिताब जीता। टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 का खिताब भी रोहित की कप्तानी में जीता। भारत ने पिछले साल कमाल करते हुए टी20 विश्व कप का खिताब जीता और फिर चैंपियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा किया।
ऑफ स्पिनर के रुप में की थी शुरुआत
रोहित शर्मा ने अपने स्कूल क्रिकेट करियर की शुरुआत एक ऑफ-स्पिनर के रूप में की थी। उनके कोच दिनेश लाड ने उनकी बल्लेबाज़ी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें नंबर 8 से ओपनिंग पर प्रमोट किया। उन्होंने ओपनर के रूप में डेब्यू पर शतक लगाया। रोहित शर्मा ने घरेलू क्रिकेट (पहला श्रेणी क्रिकेट) में कुल 24 विकेट भी लिए हैं।