/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/31/bFAna5dSIVHfNNUwNglM.jpg)
नई दिल्ली,वाईबीएन नेटवर्क।
भारतीय क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा 'लाइफटाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारतीय क्रिकेट में दिए गए उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। 51 वर्षीय तेंदुलकर को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड शनिवार को BCCI के वार्षिक समारोह में दिया जाएगा।
Virat पर टिकी है सबकी निगाहें, फ्राइडे बनेगा फनडे
24 साल का लंबा सफर रहा
सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के लंबे करियर में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें क्रमशः 15,921 और 18,426 रन बनाए हैं। सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो उन्हें क्रिकेट इतिहास में एक अनूठी पहचान दिलाता है।
Football: 12 साल बाद Neymar अपने होम क्लब में लौटेगें
पहले भी कई सम्मानों से सम्मानित किए जा चुकें हैं
तेंदुलकर को इससे पहले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें भारत रत्न, राजीव गांधी खेल रत्न, पद्म श्री, पद्म विभूषण, महाराष्ट्र भूषण, अर्जुन अवॉर्ड और ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। उनके खेल में अनुशासन, धैर्य और दृढ़ निश्चय के कारण वे क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में आज भी एक विशेष स्थान रखते हैं।
Sports: नेहरू युवा केंद्र ने किया दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता क़ा आयोजन
आपको बता दें कि BCCI का 'लाइफटाइम अचीवमेंट' अवॉर्ड उन दिग्गज क्रिकेटरों को दिया जाता है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक नई दिशा दी है। इससे पहले यह सम्मान रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को भी मिल चुका है।
सचिन तेंदुलकर को यह सम्मान मिलना न केवल उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए भी एक गर्व की बात है। उनका यह सम्मान भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।