Advertisment

SSC JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, 30 जून से करें आवेदन

SSC जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 30 जून से 21 जुलाई तक होंगे। परीक्षा 27 से 31 अक्टूबर तक कंप्यूटर आधारित होगी।

author-image
Suraj Kumar
SSC Je
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्‍क। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन आज यानी सोमवार को जारी हो गया है। यह जून महीने में एसएससी की सातवीं बड़ी भर्ती होगी। इस भर्ती के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आयोग के कैलेंडर के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

अक्‍टूबर में होगी परीक्षा 

SSC JE परीक्षा 2025 का आयोजन 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में प्रस्तावित है। हर साल यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी नॉन-गैजेटेड पदों पर जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। साल 2024 में इस परीक्षा के लिए करीब 4.83 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 1701 पदों के लिए भर्ती हुई थी।

योग्‍यता 

इस बार भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन करने की संभावना है। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग निर्धारित है। उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में B.Tech डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। कुछ पदों के लिए दो साल का कार्य अनुभव भी अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में मिलेगी।

आयु सीमा 

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में दो पेपर शामिल होंगे – पेपर-1 और पेपर-2, दोनों ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। पेपर-1 में सफल अभ्यर्थियों को ही पेपर-2 में शामिल होने का मौका मिलेगा।

इतना मिलेगा वेतन 

Advertisment

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 (₹35,400 से ₹1,12,400) के अनुसार सैलरी मिलेगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹100 निर्धारित है, जबकि SC/ST, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिलाओं को शुल्क में छूट दी गई है।

जून 2025 में SSC पहले ही छह बड़ी भर्तियों का नोटिफिकेशन निकाल चुका है, जिनमें CGL, CHSL, MTS, फेज-XIII, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर की भर्तियां शामिल हैं। 

Advertisment
Advertisment