/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/29/5O3VIeFJyoXZJiab4kcs.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स। भारतीय टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल में शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई अहम मौकों पर मुम्बई इंडियंस को जीत दिलाई। हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट से फैंस के मन में खलबली मच गई है।
सूर्यकुमार ने शेयर किया भावुक पोस्ट
सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर एक खास और भावुक पल अपने फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि उनके पिता, अशोक कुमार यादव, हाल ही में अपने प्रोफेशनल करियर से रिटायर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अशोक यादव भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में एक कुशल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इस खास मौके पर सूर्या ने अपने पिता और परिवार के साथ कुछ यादगार तस्वीरें शेयर कीं और एक भावनात्मक कैप्शन के जरिए अपने पिता के समर्पण और योगदान के लिए आभार जताया।
उन्होंने लिखा कि मेरे पहले सुपरहीरो, मेरे मार्गदर्शक और जिंदगी की प्रेरणा… आपकी एक शानदार पारी अब पूरी हुई है। आपने हर किरदार को बखूबी निभाया। एक साधारण इंसान, जिसने हमें असाधारण जिंदगी दी। आपने कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। आज हम गर्व के साथ कहना चाहते हैं कि आपकी हर उपलब्धि हमें प्रेरित करती है। अब समय है एक नई पारी की, पिताजी, जो थोड़ी सुकून भरी होगी।
Suryakumar Yadav Giving beautiful speech on his father retirement day.🩵 pic.twitter.com/hl345SPMZq
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 29, 2025
IPL 2025 में चमका सूर्या का बल्ला, बना डाले कई रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव का बल्ला IPL 2025 में लगातार रन बरसा रहा है। वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं। 14 मैचों में उन्होंने 71.11 की बेहतरीन औसत और 167.97 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से कुल 640 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके खाते में 5 अर्धशतक भी दर्ज हुए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में सूर्या ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने इस सीजन के हर मैच में कम से कम 25 रन बनाए, जो कि दुनिया भर की टी20 लीग में एक नया विश्व रिकॉर्ड है।