/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/07/aut3ivarV4PCqeCPjIB0.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन स्पोर्ट्स। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार मिलती है, तो विराट कोहली अपने टेस्ट संन्यास के फैसले पर दोबारा विचार कर सकते हैं। कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक शामिल हैं।
रोहित और कोहली के बिना इंग्लैंड गई टीम इंडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है, लेकिन इस बार भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों शामिल नहीं हैं। दोनों दिग्गजों ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। कोहली की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। ट्रॉफी जीतने के बाद कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अपना सबसे पसंदीदा फॉर्मेट बताया था।
Michael Clarke hints that India’s failure in England might tempt Virat Kohli to don the whites again. 👀#ENGvIND#ViratKohli#TestCricketpic.twitter.com/GjeEDoslJE
— Sportskeeda (@Sportskeeda) June 7, 2025
"अगर भारत हारा, तो कोहली कर सकते हैं वापसी"
माइकल क्लार्क ने 'Beyond23 क्रिकेट पॉडकास्ट' में कहा,"अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 0-5 से हार मिलती है, तो फैंस, चयनकर्ता और कप्तान चाहेंगे कि कोहली वापसी करें। मुझे लगता है वह अब भी टेस्ट क्रिकेट से प्यार करता है। उसके बोलने के अंदाज़ से साफ है कि उसमें टेस्ट के लिए जुनून अब भी जिंदा है।"
क्लार्क ने रोहित की कप्तानी को लेकर भी अफसोस जताया। उन्होंने कहा,"रोहित शर्मा शानदार कप्तान थे। उनके टेस्ट से संन्यास के बाद टीम को उसकी कमी खलेगी। वहीं कोहली भी एक चैंपियन थे, जिनकी मौजूदगी से टेस्ट क्रिकेट को बहुत फायदा होता।"
बेंगलुरु हादसे पर जताया दुख
क्लार्क ने आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए शोक जताया। उन्होंने कहा,"किसी की जान जाना बहुत दुखद है। उम्मीद करता हूं भविष्य में ऐसे हादसे न हों। खिलाड़ी फैंस के साथ जश्न जरूर मनाएं, लेकिन सुरक्षा सबसे अहम होनी चाहिए। यह एक बेहतरीन सीजन का दुखद अंत था।" (ind vs eng)